KBP Times

प्रियंका गांधी के बेटे ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई

New Delhi:

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। दोनों परिवारों ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह निजी रखा और इसकी जानकारी केवल बेहद करीबी लोगों को दी गई थी। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले सात साल से रिलेशनशिप में थे। हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों को यह रिश्ता पूरी तरह से मंज़ूर है।

फोटोग्राफी है दोनों की साझा रुचि

अवीवा बेग दिल्ली (Delhi) की रहने वाली हैं और पेशे से फोटोग्राफर हैं। वहीं रेहान वाड्रा भी फोटोग्राफी से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है कि इसी साझा रुचि ने दोनों को और करीब लाने में अहम भूमिका निभाई। सूत्रों के मुताबिक , अवीवा बेग का परिवार भी दिल्ली का ही रहने वाला है और दोनों परिवार पहले से एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं। इसी वजह से सगाई का कार्यक्रम सादगी के साथ पारिवारिक माहौल में पूरा हुआ।

शादी की तारीख जल्द होगी तय

परिवार की ओर से संकेत मिले हैं कि रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की शादी जल्द हो सकती है। शादी की तारीख दोनों परिवार मिलकर तय करेंगे। प्रियंका गांधी इस समय केरल के वायनाड से सांसद हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सीट खाली किए जाने के बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं उनके पति रॉबर्ट वाड्रा उद्योगपति हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2