KBP Times

‘जंग से दूर रहेंगे, लेकिन ईरान ने हमला किया तो…’ सीरिया के राष्ट्रपति की बड़ी चेतावनी

Iran-Israel War: सीरिया के राष्ट्रपति की बड़ी चेतावनी

Iran-Israel War: मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच सीरिया ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने कहा है कि उनका देश इस संघर्ष से दूर रहेगा, लेकिन अगर ईरान या किसी अन्य पक्ष ने सीरिया पर हमला किया तो वे जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।

सीरिया युद्ध का मैदान नहीं बनेगा

लंदन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने कहा, “हम नहीं चाहते कि सीरिया युद्ध का मैदान बने। हम इस संघर्ष से दूर रहेंगे, जब तक कि सीरिया को निशाना नहीं बनाया जाता या कूटनीतिक विकल्प पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाते।”उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान या उसके समर्थक गुट सीरिया पर हमला करते हैं, तो सीरिया भी चुप नहीं रहेगा।

स्थिति को बताया अस्थिर और खतरनाक

राष्ट्रपति ने मौजूदा हालात को “अस्थिर और अनिश्चित” बताया। उन्होंने चिंता जताई कि क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ रहा है और किसी भी समय बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। पिछले एक महीने से जारी इस संघर्ष में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ रहा है।

पड़ोसियों से अच्छे संबंध चाहता है सीरिया

अल-शरा ने कहा कि सीरिया लेबनान, इराक, तुर्की और सऊदी अरब जैसे पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहता है। साथ ही ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका जैसी प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने की इच्छा रखता है।

सीमा सुरक्षा बढ़ाई

बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए सीरिया ने लेबनान और इराक की सीमाओं पर हजारों अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कदम सीमाओं की सुरक्षा और अवैध घुसपैठ रोकने के लिए उठाया गया है।राष्ट्रपति ने कहा, “हमने पिछले सालों में बहुत युद्ध झेले हैं और भारी कीमत चुकाई है। अब हम एक और युद्ध के लिए तैयार नहीं हैं।”सीरिया इस समय ईरान-इजरायल युद्ध से खुद को अलग रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि लेबनान में हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच लड़ाई जारी है तथा इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह सक्रिय हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2