KBP Times

पीठ पर बीमार छात्रा को उठाकर 6 KM तक दुर्गम रास्तों से चली वार्डन, वायरल VIDEO ने जीता दिल

Viral Video

Viral Video: आंध्र प्रदेश से एक इसानियत की मिशाल पेश करने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक स्कूल की वार्डन ने बीमार छात्र को अस्पताल पहुंचाने के लिए 6 किलोमीटर तक अपनी पीठ पर उठाया और जंगल, पहाड़, ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर पैदल चली. सोशल मीडिया पर यह भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

हेमा ने दुर्गम रास्तों से 6KM का सफर किया
पूरा मामला आंध्र प्रदेश के आदिवासी इलाके का है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी पीठ पर छात्रा को उठाकर पहाड़ी और जंगल वाले कठिन रास्तों से गुजर रही है. छात्रा को तेज बुखार आया था, आसपास कोई एंबुलेंस और वाहन न मिलने पर स्कूल वार्डन हेमा ने उसे खुद ही अस्पताल ले जाने का फैसला किया. हेमा ने करीब 6 किलोमीटर तक पैदल सफर किया, ताकि छात्रा को समय पर इलाज मिल सके. कहीं रास्ता ऊबड़-खाबड़ था तो कहीं जंगल और पहाड़ लेकिन वार्डन हेमा ने हार नहीं मानी. उन्होंने छात्रा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.

महिला आयोग की अध्यक्ष ने वार्डन की तारीफ की
वार्डन हेमा के वीडियो को आंध्र प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. शैलजा रायापति ने शेयर किया है. उन्होंने हेमा की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने साबित कर दिया कि जिम्मेदारी और इंसानियत मिल जाए तो किसी की भी जिंदगी बचाई जा सकती है. इस घटना ने दूरदराज के आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क और परिवहन की कमी जैसे गंभीर मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान खींचा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हेमा की जमकर तारीफ कर रहे हैं लोग उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से इंसानियत आज भी जिंदा है. दूसरे यूजर ने लिखा कि वार्डन बच्ची के लिए भगवान बनकर आई.

यह भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराया LPG टैंकर, बना आग का गोला, CCTV वीडियो देख कांप जाएगी रूह

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2