Technology- आज के समय में सोशल मीडिया बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है। लेकिन अब इसे लेकर चिंता भी तेजी से बढ़ रही है. बिल रेडी जो पिंटरेस्ट के सीईओ हैं, उन्होंने दुनिया भर की सरकारों से एक बड़ी अपील की है. उनका कहना है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए. उनके मुताबिक ये प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए बनाए ही नहीं गए हैं बल्कि इनका मकसद सिर्फ यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा समय तक स्क्रीन पर बनाए रखना होता है.
बच्चों के लिए क्यों खतरनाक है सोशल मीडिया?
बिल रेडी का कहना है कि सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के दिमाग और व्यवहार पर असर डाल सकता है. इससे कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जैसे:
- ध्यान लगाने में दिक्कत
- एंग्जायटी और तनाव
- डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियां
उन्होंने यह भी बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं है. कई बार बच्चे अनजान लोगों के संपर्क में आ जाते हैं जो उनके लिए खतरा बन सकता है.
यह भी पढ़ें : iPhone Users Alert: एक गलत क्लिक से हैक हो सकता है आपका फोन, खतरनाक स्पाइवेयर का खुलासा
दूसरे देशों में क्या हो रहा है?
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लागू कर दिया है. अब कई और देश भी इस तरह के नियम लाने की तैयारी कर रहे हैं.
यह भी देखें : राजस्थान को मजार मुक्त बनाएंगे |अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर बड़ा बयान
“बच्चों पर सबसे बड़ा एक्सपेरिमेंट”
बिल रेडी ने सोशल मीडिया को बच्चों पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा “सोशल एक्सपेरिमेंट” बताया है. क्लासरूम में अब बच्चों का ध्यान लगाए रखने के लिए स्क्रीन लग गई हैं. उनका कहना है कि अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं है कि लंबे समय में इसका बच्चों के विकास पर क्या असर पड़ेगा. उन्होंने टेक कंपनियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों की सुरक्षा के लिए और मजबूत कदम उठाने चाहिए, लेकिन इस दिशा में अभी तक ज्यादा काम नहीं हुआ है.



