KBP Times

इलॉन मस्क की कंपनी Tesla की उड़ने वाली कार का Demo; हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई

Tesla Car

Tesla : इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आज 16 अक्टूबर को उड़ने वाली कार दिखाई। कंपनी के मुताबिक अगर सबकुछ सही रहा तो कार का 2028 से बनाना शुरु हो जाएगा। डेमो के दौरान, रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई। इसके बाद ये रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई। इस कार में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं। इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है। ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है।

ये स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल

कार की सफल लैंडिंग के बाद मस्क ने कहा- चलिए, यह काम कर गया। मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया। मस्क ने बताया कि कार खुद को ऊपर उठाने के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल करती है। कार में हवा में कंट्रोल के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स हैं। यह बिल्कुल रॉकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में कलाबाजियां खा सकती है।

‘कार इस पर डिपेंड करेगी कि आपकी सड़क कैसी’

इवेंट में जब एक दर्शक ने पूछा कि क्या यह कार आम सड़कों पर चलाने के लायक है, तो मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सड़क कैसी है। उन्होंने तुरंत साफ किया कि यह इस्तेमाल करने में एक प्रैक्टिकल कार ही होगी। मस्क ने यह भी बताया कि रोडस्टर टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे सिर्फ मैन्युअली चलाया जा सकेगा। इसे बहुत ज्यादा सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन नहीं किया गया है।

2028 से शुरू होगा प्रोडक्शन

मस्क ने बताया कि रोडस्टर का प्रोडक्शन साल 2028 में शुरू होगा। कार को बुक करने के लिए कुल 50 हजार डॉलर यानी करीब 48 लाख का डिपॉजिट देना होगा। वेबसाइट के मुताबिक, यह पूरा पैसा 100 प्रतिशत रिफंडेबल है।

यह भी पढ़ें –आपके फोन स्क्रीन पर अब नंबर के साथ कॉलर का नाम भी दिखेगा, एक नवंबर से सर्विस शुरु

यह भी देखें- JDA की कार्रवाई के बीच व्यापारी की मौत, दुकानदारों में दहशत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2