Caller Name on Phone Screen: अक्सर ऐसा होता है कि आपके फोन पर जब भी किसी का अनजान नंबर से कॉल आता है तो आप कनफ्यूज हो जाते हो कि किसका फोन है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा आपकी परेशानी एक नवंबर से खत्म हो रही है। दूरसंचार विभाग ने टेलिकॉम ऑपरेटर्स को 1 नवंबर 2026 से सर्विस शुरू करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के अंतर्गत आपके फोन की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम और नंबर दोनो दिखाई देंगे। यूजर को इस सर्विस को अलग से एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं होगी।
सरकार ने कॉलिंग को लेकर नया नियम जारी किया
जानकारी के अनुसार सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि 1 नवंबर 2026 से सभी 4जी और 5जी मोबाइल नेटवर्क पर कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन अनिवार्य कर दिया जाए। इससे किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉलर का नंबर और नाम फोन स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कॉल आएगा तो फोन स्क्रीन पर नाम और नंबर दिखेगा
जिस भी व्यक्ति ने आपको फोन किया है, आपकी मोबाइल स्क्रीन पर उसका नाम दिखेगा। अगर फोन करने वाले व्यक्ति का नाम आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में है तो वही नाम दिखेगा। अगर उसका नंबर सेव नहीं है तो सिम लेते वक्त फोन करने वाले ने जो नाम दर्ज कराया था, वह दिखेगा।
सिस्टम काम कैसे करेगा, क्या कंपनियों को नया डेटाबेस बनाना होगा?
हर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को अपने यूजर्स के नाम और उनके मोबाइल नंबरों को लिंक करने वाला एक नया डेटाबेस तैयार करना होगा। जब आपको कॉल आएगा तो कंपनी डेटाबेस से नाम फेच करके तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिखाएगी।
पर्सनल प्राइवेसी और डेटा सुरक्षित
कॉल कटते ही सिस्टम उस नाम को अपनी मेमोरी से तुरंत मिटा देगा, ताकि आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं जिन लोगों ने प्राइवेसी के लिए अपना नाम छिपाने की सर्विस ली हुई है, उनका नाम स्क्रीन पर शो नहीं होगा।
बिजनेस, कंपनियों और बल्क कनेक्शन वालों के लिए नियम
बिजनेस या बल्क सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपने ट्रेडमार्क या रजिस्टर्ड बिजनेस नेम दिखाने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए उन्हें ट्रेडमार्क रजिस्ट्री या जीएसटी पोर्टल पर रजिस्टर्ड नाम का वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट्स ऑपरेटर को देने होंगे।
आम मोबाइल यूजर्स को इस फैसले से फायदे
सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फर्जी कॉल्स, साइबर फ्रॉड, स्पैम कॉल्स और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। फर्जी नामों से सिम चला रहे लोगों की पहचान आसान हो जाएगी और यूजर्स को थर्ड-पार्टी एप्स जैसे ट्रू कॉलर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
यूजर्स के लिए टिप्स
अगर आपकी सिम आपके किसी परिजन या पुराने नाम पर है, तो 1 नवंबर से कॉलिंग के वक्त वही नाम दूसरों को दिखेगा। इसे सही कराने के लिए अपने टेलिकॉम ऑपरेटर से संपर्क कर अपडेट रखें। कोई बिजनेस कनेक्शन है तो 1 नवंबर से पहले अपने ट्रेडमार्क डॉक्यूमेंट्स देकर अपना ब्रांड नेम अपडेट करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें –भारत में Starlink को लाइसेंस नहीं, मस्क ने पूछा- क्या असली बॉस है अंबानी, राहुल बोले- वेलकम इलॉन
यह भी देखें – जयपुर में PWD ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन! गेट खुलवाने तक डटे रहे प्रदर्शनकारी



