Sachin Pilot : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के किशनगढ़ आगमन पर अजमेर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़गांव टोल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पायलट की अगवानी की।
महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता
सचिन पायलट के स्वागत के दौरान अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता, नगर निगम के पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल, अशोक बिंदल, आरिफ हुसैन, संपत कोठारी, योगेश जाटोलिया और शक्ति सिंह रलावता सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इसके अलावा शंकर गुर्जर, मुकेश सिंह राठौड़, मोइनुद्दीन खान खानपुरा, विशाल टाटीवाल, आजाद लखन, अभिषेक रावत और रामा रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सचिन पायलट से मुलाकात की।
उद्योगपति स्व. कंवर लाल पाटनी के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे पायलट
उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट किशनगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं भामाशाह स्वर्गीय कंवर लाल पाटनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने किशनगढ़ पहुंचे थे। इसी दौरान अजमेर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़गांव टोल पर उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। पायलट के किशनगढ़ आगमन के अवसर पर अजमेर जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली।
यह भी पढ़ें –जयपुर के करीब जोबनेर में खान ढहने से युवक की मौत, मशीन ड्राइवर घायल
यह भी देखें – जयपुर में PWD ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन! गेट खुलवाने तक डटे रहे प्रदर्शनकारी



