KBP Times

राजस्थान हाईकोर्ट और अजमेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, चप्पे-चप्पे की तलाशी

Rajasthan High Court Bomb Threat

Rajasthan High Court Bomb Threat: राजस्थान हाईकोर्ट के जयपुर और जोधपुर परिसर को आज सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. हाईकोर्ट की ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध ईमेल आया. जिसमें हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. कोर्ट स्टाफ की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. हालांकि, जिस समय धमकी भरा ईमेल मिला उस समय कोर्ट शुरू नहीं हुआ था, जो लोग अंदर थे उन्हें बाहर निकालकर तलाशी अभियान चलाया गया.

अशोक नगर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट में ईमेल पर सोमवार सुबह एक संदिग्ध मेल आया था. जिसमें हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया. जिसके बाद पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. इस दौरान सिविल डिफेंस की टीम, एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रही. हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

अजमेर कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी
अजमेर कोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला है. जिसमें लिखा था कोर्ट ऑफिस में जल्द ही 6 जिलेटिन बम ब्लास्ट होंगे. दुर्गा स्टालिन ने शिया मुसलमान की मदद से पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है. सभी जजों को बाहर निकाल दिया जाए. हमारा मकसद सिर्फ प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाना है. धमकी की सूचना मिलते ही सुबह सवा 7 बजे के करीब सीओ (नॉर्थ) शिवम जोशी और सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह मौके पर पहुंचे. सुबह के समय कोर्ट परिसर खाली होने की वजह से सर्च ऑपरेशन चलाने में आसानी हुई. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की तत्काल घेराबंदी कर दी. कोर्ट चैंबर, पार्किंग एरिया, मुख्य कोर्ट भवन और बाहरी हिस्से के चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान चलाया गया. बता दें कि अजमेर में पिछले एक सप्ताह के भीतर बम से उड़ाने की यह दूसरी धमकी मिली है. 4 दिन पहले आरटीओ कार्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला था.

राजस्थान हाईकोर्ट में 8 महीने में 13वीं बार मिली धमकी
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच को पिछले साढ़े 8 महीनों में 13वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पहली बार 31 अक्तूबर 2025 को हाईकोर्ट प्रशासन को पहली बार धमकी भरा ईमेल आया था. इसके बाद 5 दिसंबर, 8,9,10 और 11 दिसंबर को धमकी मिली. साल 2026 में 6,17,19,20 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. इसके बाद 17 मार्च और 13 अप्रैल को भी राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ट्रस्ट को नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2