Medical Officer :राजस्थान में भजनलाल सरकार प्रदेश में 600 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगेगी। बताया जाता है कि मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार करके चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को भिजवाया गया था, जिसे मंत्री ने अब मंजूरी दे दी है।
अब तक 39 हजार को नियुक्ति
इस बारे में चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मीडिया को बताया कि विभाग में अलग-अलग पदों पर हमारी सरकार आने के बाद से अब तक 39 हजार 288 पदों पर भर्ती और नियुक्ति की जा चुकी है। इसमें 208 मेडिकल ऑफिसर (डेंटिस्ट), 1699 मेडिकल ऑफिसर, 19 हजार 240 अराजपत्रित संवर्ग के पदों पर नियुक्तियां की गई है। इसी प्रकार मेडिकल एजुकेशन सेक्शन में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में भी 18 हजार 126 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी है।
RUHS के माध्यम से होगी भर्ती
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के अनुसार राज्य में एमबीबीएस भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन डॉक्टर्स के आने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
यह भी पढ़ें –जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘विश्व आदिवासी दिवस’, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
यह भी देखें- जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times



