KBP Times

मेलबर्न में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन, भारतीय समुदाय ने दिखाई एकता और देशभक्ति

Independance day

Independance Day : भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेलबर्न में भारतीय समुदाय की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। एशियन मल्टी कल्चर सोसाइटी विक्टोरिया एवं चिंतापूर्णी मंदिर, सेंट एल्बंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल

कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा ऑस्ट्रेलिया, ऑल इंडियन एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया, राजस्थान फाउंडेशन सहित विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक संस्थाओं के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और उपस्थित लोगों ने भारत माता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य

संस्था के पैट्रन रवि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय, विशेषकर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रवासी भारतीयों में आपसी एकता, भाईचारे और देश के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं। समारोह में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति को समर्पित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें –जयपुर के बड़ी चौपड़ पर सत्ता और विपक्ष ने किया झंडा रोहण, लोकतांत्रिक मूल्यों की अनूठी परंपरा

यह भी देखें – सरकार के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा ! शहीद स्मारक पर वेटिंग नियम को लेकर बड़ा आंदोलन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

2

2