Rajasthan News (जयपुर): विमुक्त्त,घुमन्तु एवं अर्द्व घुमन्तु जनाधिकार समिति के बैनर तले आगामी 22 फरवरी को शहर के आदर्श विद्या मंदिर अम्बाबाड़ी के सभागार में प्रदेश स्तरीय विमुक्त्त, घुमन्तु एवं अर्द्व घुमन्तु समुदाय के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रबुद्वजन महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जनाधिकार समिति के पूर्व क्षेत्र कार्यवाह हनुमान सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में वर्ग के कल्याण और समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी, जिसे दो सत्र में आयोजित किया जाएगा। हनुमान सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगे।
राजेंद्र केडिया ने समिति के आमंत्रण को किया स्वीकार
वहीं, इस महासम्मेलन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को केबीपी टाइम्स के चैयरमेन राजेन्द्र केडिया से मुलाकात की। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने केबीपी टाइम्स के चेयरमैन को को विशेष रुप से आमंत्रित किया। समिति के पदाधिकारियों के आमंत्रण को स्वीकारते हुए राजेंद्र केडिया ने कहा कि समाजहित के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं और आगे भी ऐसे ही खड़ा रहूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि मैं जनहित के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
यह भी पढ़ें : जयपुर में कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर बोले अमीन पठान “गोलियां चलेंगी तो भी नहीं रुकेंगे!”
सुबह 9 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम के विवरण के मुताबिक महासम्मेलन में आने वाले अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर रविवार को सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसके बाद 10.30 बजे से 12:00 बजे तक सम्मेलन का पहला सत्र आयोजित होगा, जबकि दूसरा सत्र 12.30 से 3.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
यह भी देखें : जयपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल | विधानसभा घेराव पर लाठीचार्ज



