KBP Times

धरती के नीचे पाताल या बिला स्वर्ग, आखिर क्या है इनका रहस्य ?

paatal LOK

LOK : श्रीमद्भागवत पुराण और विष्णु पुराण में बताया गया है कि पृथ्वी के नीचे सात लोक है जिन्हें पाताल या बिला स्वर्ग कहा जाता है. इन्हें बिला स्वर्ग इसलिए कहा जाता है क्योंकि वैभव, ऐश्वर्य और सुख-भोग के मामले में ये लोक स्वर्ग से कम नहीं हैं. यहां सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती, बल्कि बड़े-बड़े मणियों और नागों की चमक से यह पूरी दुनिया रोशन रहती है. यहां भगवान शिव के गणों से लेकर शक्तिशाली दैत्य, दानव और नाग वंश का राज है. पुराण शास्त्रों के अनुसार धरती के नीचे छिपे इन 7 लोकों के रहस्य और उनकी शक्तियों के बारे में जानिए –

धरती के नीचे बताए गए हैं ये सात लोक

पुराणों के अनुसार पृथ्वी के नीचे कुल सात लोक स्थित हैं. इनके नाम हैं अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल और पाताल. इन सभी लोकों का अपना अलग महत्व और विशेषता है. कहा जाता है कि ये लोक साधारण स्थान नहीं, बल्कि असाधारण शक्तियों और रहस्यमयी जीवों के निवास स्थान हैं.

अतल लोक

सात अधोलोकों में अतल लोक के बारे में सबसे पहले बताया गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां असुर बल का निवास था. कहा जाता है कि उसके पास ऐसी मायावी शक्तियां थीं जिनसे वह लोगों को अपने प्रभाव में ले सकता था. अतल लोक को मायावी शक्तियों का सबसे मेन केंद्र माना गया है.

वितल लोक
अतल के नीचे वितल लोक स्थित बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान शिव अपने गणों के साथ निवास करते हैं. कुछ ग्रंथों में बताया गया है कि यहां विशेष प्रकार की अग्नि और दिव्य ऊर्जा का वास है. यही कारण है कि वितल लोक को रहस्यमय शक्तियों से भरपूर माना जाता है.

सुतल लोक
सुतल लोक का संबंध राजा बलि से माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि को सुतल लोक का स्वामी बनाया था. कहा जाता है कि यह लोक बहुत ही समृद्ध और वैभवशाली है. मान्यता है कि स्वयं भगवान विष्णु यहां राजा बलि की रक्षा करते हैं.

तलातल लोक
तलातल लोक को मायावी वास्तुकार मय दानव का निवास स्थान बताया गया है. पुराणों में वर्णन मिलता है कि मय दानव को अद्भुत निर्माण कला और रहस्यमयी विद्याओं का ज्ञान था. इसी कारण तलातल लोक को रहस्य और तांत्रिक शक्तियों से जुड़ा माना जाता है.

महातल लोक
महातल लोक में अनेक शक्तिशाली नागों के निवास के बारे में बताया गया है. कहा जाता है कि यहां रहने वाले नाग बहुत ही बलवान और दिव्य शक्तियों से युक्त होते हैं. पौराणिक कथाओं में इसे नागों के प्रमुख लोकों में से एक माना गया है.

रसातल लोक
रसातल लोक में दैत्य और दानव जातियों के निवास बताया जाता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यहां रहने वाले असुर बहुत ही पराक्रमी और युद्धकला में निपुण थे. हालांकि उन्हें देवताओं का विरोधी माना गया, लेकिन उनके पास भी असाधारण शक्तियां थीं.

पाताल लोक
सातों अधोलोकों में सबसे नीचे पाताल लोक बताया गया है. पुराणों में इसे बहुत ही सुंदर और चमत्कारी स्थान के रूप में बताया गया है. यहां नागराज वासुकि सहित अनेक नागों के निवास की बात कही गई है. कुछ ग्रंथों में पाताल लोक को इतना भव्य बताया गया है कि उसका वैभव स्वर्ग से भी अधिक माना गया है.

यह भी पढ़ें : किन्नरों की शव यात्रा और दफनाने के पीछे क्या है रहस्य ?

यह भी देखें: जयपुर की वंशिका मौत का रहस्य! 13वीं मंजिल पर क्या हुआ? माँ बोलीं- “मेरी बेटी को वापस ला सकते हो?”

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

2

2