KBP Times

बुध ग्रह ने किया रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, मेष, मकर और कन्या राशियों को विशेष लाभ

Budh grah

Budh : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिल सकता है। इस समय बुध वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान है। हालांकि 19 मई को बुध नक्षत्र परिवर्तन करके रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे जो 25 मई तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के साथ सूर्य की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। बुध के नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। मेष, कन्या और मकर इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है –

मेष राशि में बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने का असर

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का रोहिणी नक्षत्र में जाना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन भाव में बुध के होने से इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। ऐसे में आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। शिक्षा क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या राशि में बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने का असर

कन्या राशि के जातकों के लिए ये गोचर लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के नवम भाव में बुध विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति बदलती रहेगी। ऐसे में इसका भी प्रभाव देखने को मिलने वाला है। बुध के रोहिणी नक्षत्र में होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। लेखन, शिक्षण, साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े जातकों को इस अवधि में काफी लाभ मिल सकता है। धार्मिक या व्यावसायिक यात्राओं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

मकर राशि में बुध के रोहिणी नक्षत्र में जाने का असर

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का रोहिणी नक्षत्र में जाना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के पंचम भाव में बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की बुद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही उत्कृष्ट संचार कौशल होने के कारण कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। रचनात्मकता में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।ऐसे में वक्ता, लेखक, मीडिया, शिक्षक, साहित्य के क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से भी खुशखबरी मिल सकती है। संतान बुद्धिमान, चंचल और एकाग्रता में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उनका मन पढ़ाई में भी लग सकता है।
नौकरीपेशा और व्यापारियों को भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातकों को लंबे समय से रुका पैसा मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : आज से शुरू हुआ अधिक मास, पुरुषोत्तम मास में क्या करें और क्या नहीं, जानिए

यह भी देखें : जयपुर में 2022 शारीरिक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन | स्थायीकरण की मांग तेज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2