KBP Times

सालासर वाले बालाजी, क्या है दाढ़ी और मूंछ का रहस्य ?

salasar balaji

Salasar: राजस्थान के चुरू जिले में स्थित सालासार बालाजी धाम देश के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सालासर धाम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विराजमान बालाजी महाराज की प्रतिमा दाढ़ी और मूंछ के साथ दिखाई देती है, जो भारत में बेहद दुर्लभ मानी जाती है। यही कारण है कि यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

सालासर बालाजी मंदिर का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार सालासर बालाजी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मंदिर परिसर में स्थित पवित्र वृक्ष पर नारियल और लाल धागा बांधने की परंपरा भी काफी प्रसिद्ध है। श्रद्धालु अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए यहां नारियल अर्पित करते हैं। चौत्र पूर्णिमा (हनुमान जयंती) और शरद पूर्णिमा के अवसर पर यहां विशाल मेलों का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से लाखों भक्त शामिल होते हैं।

सालासर बालाजी मंदिर का इतिहास

जानकारी के अनुसार सालासर बालाजी मंदिर का इतिहास 18वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि नागौर जिले के असोटा गांव में एक किसान को खेत जोतते समय भगवान हनुमान की प्रतिमा प्राप्त हुई थी। उसी समय असोटा के ठाकुर और सालासर के संत बाबा मोहनदास को स्वप्न में बालाजी महाराज ने प्रतिमा को सालासर ले जाकर स्थापित करने का आदेश दिया। इसके बाद प्रतिमा को सालासर लाया गया और लगभग 1755 ई. में इसकी स्थापना की गई। बाद में वर्ष 1759 में मंदिर का निर्माण कराया गया।

दाढ़ी-मूंछ वाले हनुमान जी की प्रतिमा का रहस्य

सालासर बालाजी मंदिर की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां हनुमान जी की प्रतिमा दाढ़ी और मूंछ के साथ विराजमान है। मान्यता है कि भक्तों को स्वप्न में बालाजी महाराज इसी स्वरूप में दिखाई दिए थे, जिसके बाद उसी रूप में उनकी स्थापना की गई। यही वजह है कि यह मंदिर देशभर में विशेष पहचान रखता है।

सालासर बालाजी कैसे पहुंचें

सालासर धाम जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर स्थित है। साथ ही सालासर का निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन सुजानगढ़ है, जो मंदिर से लगभग 25-30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्टेशन से टैक्सी और बस आसानी से मिल जाती है। वहीं सबसे पास हवाई अड्डा जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्टहै, जो सालासर से लगभग 170 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़ें : जब लक्ष्मी देवी ने रुठ कर तोड़ दिया भगवान जगन्नाथ का रथ! एक अनसुनी कहानी

यह भी देखें: अपनों ने ठुकराया, आश्रम बना सहारा | बेसहारा माताओं की दर्दभरी कहानी | Apna Ghar Ashram Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2