KBP Times

बांकीपुर उपचुनाव; तेजप्रताप की पार्टी को झटका, जेजेडी प्रत्याशी वीणा का नामांकन रद्द

Veena Manvi

Veena Manvi : बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है. यहां तेजप्रताप की पार्टी से उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि उनके नामांकन पत्र में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था. वीणा मानवी के नामांकन के दौरान भी काफी हंगामा हुआ था, उन्हें नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तार कर लिया गया था.

जेजेडी से प्रत्याशी थीं वीणा मानवी

वीणा मानवी जेजेडी पार्टी से उम्मीदवार थीं। उनके नामांकन जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि उनके नामांकन पत्र में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था. प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों (प्रपोजर) के हस्ताक्षर होना अनिवार्य होता है. वीणा मानवी के नामांकन पत्र में केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पाए गए. इसी तकनीकी कमी के चलते उनका नामांकन खारिज कर दिया गया.

नामांकन के समय भी हाई वोल्टेज ड्रामा

जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन पहले भी विवादों में रहा था. सोमवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान काफी हंगामा हुआ था और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था. अब नामांकन रद्द होने के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल को बड़ा झटका लगा है.

वीणा मानवी की गिरफ्तारी और जमानत

बता दें कि सोमवार को वीणा मानवी नामांकन के बाद जैसे ही पटना समाहरणालय से निकलीं, पटना के गांधीनगर थाने की पुलिस वहां मौजूद थी. पुलिस वीणा मानवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची थी. कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने वीणा मानवी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो मौके पर मौजूद उनके समर्थक पुलिस से उलझ गए. वीणा मानवी, उनके समर्थकों और गांधीनगर पुलिस के बीच इस दौरान तीखी तकरार हुई. पटना के गांधीनगर थाने की पुलिस ने अंत में कोर्ट से जारी वारंट का हवाला देते हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया. पटना पुलिस वीणा मानवी को गिरफ्तार कर गांधीनगर थाने ले गई थी. ऐसा माना जा रहा था कि किसी पुराने मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी. हालांकि बाद में वीणा मानवी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

यह भी पढ़ें : स्वामी गिरी बोले – राम मंदिर में तीन करोड़ रुपये के चढ़ावे की चोरी का अनुमान

यह भी देखें: 16 साल की जयपुर की सोनाक्षी चौधरी ने रचा इतिहास | भारत की सबसे कम उम्र की एनालॉग एस्ट्रोनॉट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2