KBP Times

फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत? बिना मेहनत ऐसे करें साफ

Defrost Freezer Quickly

Household Hacks- आजकल लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल होता है. यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना देता है लेकिन कई बार यही फ्रिज परेशानी की वजह भी बन जाता है. खासकर तब जब फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने लगती है. अगर आपका फ्रीजर भी इन दिनों बर्फ की मोटी परत से भर गया है और सामान निकालना मुश्किल हो गया है तो समझ लीजिए आप अकेले नहीं हैं.

फ्रीजर में जमी ज्यादा बर्फ सिर्फ जगह ही नहीं घेरती बल्कि यह फ्रिज की परफॉर्मेंस पर भी असर डालती है. इसके कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है जिससे बिल भी ज्यादा आता है. कई लोग बर्फ हटाने के लिए चाकू या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करते है लेकिन यह तरीका गलत और खतरनाक है. इससे फ्रीजर के अंदर की पाइपलाइन को नुकसान पहुंच सकता है.

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के बर्फ हटाना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीकों से यह काम मिनटों में किया जा सकता है.

 शुरुआत करने से पहले ध्यान रखें

सबसे पहले फ्रिज का प्लग निकाल दें. फ्रीजर में रखे सामान को बाहर निकालकर ढककर रखें. साथ ही नीचे और आसपास कपड़ा या तौलिया बिछा दें. ताकि पिघलने वाला पानी फैल न जाए.

यह भी पढ़ें : गर्मी में ठंडक और स्वाद के लिए ट्राई करें 3 आसान रायता रेसिपी

फ्रीजर की बर्फ हटाने के आसान तरीके

1. गर्म पानी की भाप का इस्तेमाल करें
अगर आप जल्दी बर्फ पिघलाना चाहते हैं तो यह तरीका काफी असरदार है. एक बाउल में उबलता हुआ पानी डालें और उसे फ्रीजर के अंदर रख दें. दरवाजा बंद कर दें ताकि भाप अंदर ही रहे. करीब 15–20 मिनट बाद बर्फ ढीली होकर अपने आप गिरने लगेगी. इससे आपका काम आसान हो जाएगा.

2. फैन की मदद से पिघलाएं बर्फ
जब बर्फ बहुत ज्यादा मोटी जम जाए. तो आप फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं. फ्रीजर के सामने एक टेबल फैन रख दें और उसे ऑन कर दें. हवा अंदर जाकर बर्फ को तेजी से पिघलाने में मदद करती है.

यह भी देखें : Jaipur: अतिक्रमण पर दोहरा रवैया! कालवाड़ रोड पर जाम, सीकर रोड पर अतिक्रमण के नाम पर चला बुलडोजर

जरूरी सावधानियां

बर्फ हटाते समय कभी भी चाकू, कैंची या किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें. हमेशा प्लास्टिक के टूल्स का ही इस्तेमाल करें ताकि फ्रीजर को नुकसान न पहुंचे. जब सारी बर्फ पिघल जाए तो फ्रीजर को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें. अंदर किसी भी तरह की नमी नहीं रहनी चाहिए वरना दोबारा जल्दी बर्फ जम सकती है. पूरी तरह सूखने के बाद ही फ्रिज चालू करें और सामान वापस रखें.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Yog in film industries

फिल्मी सितारों ने योग कर दिया मैसेज, शिल्पा, शाहिद, अक्षय, और श्रीलीला ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Vaibhav Suryavanshi

10 चौके, 8 छक्के, 29 गेंद, 94 रन, वैभव ने खेली तूफानी पारी, लंका से सूद समेत लिया बदला

NEET ReExam

जयपुर में NEET-Re Exam, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कलेक्टर कर रहे मॉनिटरिंग, 24 आरएएस अधिकारी तैनात

America-Iran

होर्मुज स्ट्रेट में कमाई का लालच, ईरान के बाद अमेरिका भी जहाजों पर टैक्स लगाने पर उतारु

Indian Navy New Warship

3 स्वदेशी युद्धपोत बढ़ाएंगे नौसेना की ताकत, PM मोदी बोले- भारत के समुद्री भविष्य में एक इन्वेस्टमेंट है…

NEET Re Exam 2026

551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र, CCTV, जैमर, 88 हजार कर्मचारी, NEET EXAM की जानें कैसी है तैयारी?

Gupt Navratra

गुप्त नवरात्र करने से मिलती है मां दुर्गा की विशेष कृपा

Narendra Modi

“कांग्रेस बंगाल को लावारिस छोड़ना…” पश्चिम बंगाल के हुगली में PM मोदी ने बोला हमला

Fashion changing

बदलता फैशनः जेंट्स ड्रेस की ओर आकर्षित होती युवतियां

2

2