KBP Times

खरीदते समय न करें ये गलती! अंजीर की असली मिठास और ताजगी पहचानने का आसान तरीका

Anjeer:अंजीर की असली मिठास और ताजगी पहचानने
Anjeer: अंजीर अपने मीठे स्वाद और भरपूर पोषण के कारण बहुत लोकप्रिय है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट स्नैक है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बाजार में अच्छा और मीठा अंजीर चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई बार लोग सख्त, बासी या कम मीठा अंजीर खरीद लेते हैं।अगर आप भी हर बार अच्छी क्वालिटी वाला मीठा अंजीर खरीदना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर याद रखें।

सही और मीठा अंजीर कैसे पहचानें?

1.नरमी (Softness) चेक करें

अच्छा अंजीर हमेशा हल्का सॉफ्ट और स्पंजी (जैसे फूल की तरह) होता है।
अगर अंजीर बहुत सख्त, सूखा या कड़ा लगे, तो समझ लें कि वह पुराना या खराब स्टोर किया गया है।
खरीदते समय हल्का दबाकर देखें – मुलायम और थोड़ा चिपचिपा अंजीर अच्छी क्वालिटी और ज्यादा मिठास वाला होता है।

2.रंग और दिखावट देखें

ताजा और मीठा अंजीर हल्के भूरे या सुनहरे रंग का होता है।
अगर अंजीर का रंग बहुत गहरा, फीका, काला या उस पर धब्बे नजर आएं, तो उसे न खरीदें।
अच्छा अंजीर समान रंग का, चिकना और बिना दरार वाला होना चाहिए।

3.खुशबू से करें टेस्ट

अच्छे अंजीर में हल्की, मीठी और प्राकृतिक खुशबू होती है।
अगर अंजीर से कोई खुशबू न आए या खट्टी-बासी गंध आए, तो वह अच्छा नहीं है।

4.अंदर का हिस्सा चेक करें

अगर संभव हो तो एक अंजीर तोड़कर देखें।
अच्छा अंजीर अंदर से भरा हुआ, नम और बीजों से युक्त होता है।
खराब अंजीर अंदर से सूखा, खाली या बिना बीज वाला लगता है।

किन अंजीरों को खरीदने से बचें?

  • बहुत ज्यादा सख्त और सूखे अंजीर
  • जिन पर चीनी की मोटी सफेद परत चढ़ी हो
  • जिनमें दरारें हों या काले धब्बे नजर आएं
  • बिना पैकिंग या खुले में रखे पुराने अंजीर

स्टोरेज की सलाह 

अंजीर को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ठंडी और सूखी जगह पर रखें। नमी वाली जगह पर रखने से यह जल्दी खराब हो जाता है।हमेशा अच्छी ब्रांड या विश्वसनीय दुकान से अंजीर खरीदें और पैकेट पर एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।अंजीर खरीदते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो आपको हर बार स्वादिष्ट, मीठा और पौष्टिक अंजीर मिलेगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर, लंबे समय से विशेष ACB टीम को दे रहे थे गच्चा

Maharashtra News

नासिक में IT कंपनी की 8 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, 6 गिरफ्तार, मंत्री राणे बोले-जिहादी मिलकर साजिश रचते हैं…

US-Israel-Iran War

ईरान का अमेरिका पर सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ने का आरोप, ट्रंप बोले- अभी ईरान में तैनात रहेगी आर्मी…

Rajasthan Governor: भारत को युद्ध से कोई फर्क नहीं पड़ता

नवकार महामंत्र दिवस पर राज्यपाल का बयान: भारत को युद्ध से कोई फर्क नहीं पड़ता

PM Narendra Modi

बीरभूम में PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- “..वो मानवता के माथे पर कलंक…”,

Jyotish Religious

रास्ते में मिला नोट या सिक्का….आपके लिए कितना शुभ-अशुभ

IAS Tina Dabi

टीना डाबी की सलाह से बदली काजल की किस्मत, पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर बनीं IPS

Google Pixel 10 Technology

Google Pixel 10 खरीदना चाहते है तो अब मौका, धमाकेदार छूट, उठाएं फायदा

Narendra Modi

“सिर्फ घुसपैठियों की ‘फैक्ट्री’ फली-फुली…” बंगाल में TMC सरकार पर जमकर भड़के PM मोदी