KBP Times

गर्मियों में पहनें ऐसे कपड़े जिससे दिखें आप हमेशा खिले खिले

lifestyle in summer

Your Lifestyle in summer : हो सकता है आपको सर्दियों का मौसम पसंद हो लेकिन अब गर्मियों के लिए खुद को तैयार करें। क्योंकि, सर्दियों के बाद गर्मियों का आना स्वभाविक है। यह मौसम अपने साथ चिचिलाती धूप और भयंकर गर्मी लेकर आता है। ऐसे में लोगों को हेल्थ से लेकर स्किन तक कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। लेकिन, अगर आप चाहे तो अपने ऑउटफिट्स पसंद में बदलाव कर, इस गर्म मौसम को वाइब्रेंट और खुशगंवार मौसम में बदल सकते हैं। गर्मियों में किस तरह के कपड़े पहनें और किन चीज़ों को पहनने से बचें कि यह आलस भर मौसम भी हमे सुहाना लगने लगे? जानते हैं –

इन कपड़े से भरी होनी चाहिए अलमारी

कॉटन का फैब्रिक चुनें गर्मियों में सूती, लिनन, और खादी जैसे प्राकृतिक कपड़े पहनने चाहिए। सूती कपड़े पसीने को आसानी से सोख लेते हैं और त्वचा को सांस लेने का मौका देते हैं। फ्लोरल प्रिंट और पेस्टल रंगों का करें चुनाव इस मौसम में अगर आप कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो पेस्टल रंग और फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़े पहनें। जैसे- सफ़ेद, हल्का नीला, गुलाबी, या बेज पहनने चाहिए। लूज़ फिटेड ऑउटफिट करें ट्राई इस मौसम में ढीले-ढाले और हवादार कपड़े पहनना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखते हैं और पसीने को जल्दी सूखने में मदद करते हैं। टाइट कपड़े शरीर में हवा के प्रवाह को रोकते हैं, जिससे अधिक गर्मी लग सकती है

गर्मियों में इन कपड़ों से करें परहेज़

सेंथेटिक फेब्रिक को कहें टाटा बाय बाय- अगर आप भयंकर गर्मी और पसीने से बचना चाहते हैं तो सिंथेटिक कपड़े, पॉलिएस्टर, नायलॉन, और रेयॉन जैसे कपड़ों को पहनने से बचें। इन फैब्रिक्स में बहुत ज़्यादा गर्मी लगती है जिससे आप परेशां हो सकते हैं, लेयरिंग करने से बचें कई लोग इस मौसम में लेयरिंग करते हैं जो सही नहीं है। इस चिलचिलाती गर्मियों के मौसम में लेयरिंग भूलकर भी न करें। लेयरिंग करने से बहुत ज़्यादा गर्मी लग सकती है और आप तनाव ग्रस्त महसूस कर सकते हैं। सिंपल लुक रखें- गर्मियों के मौसम में मिनिमल लुक में ही रखें। चाहे किसी पार्टी में जाना हो या किसी इवेंट में। अपने लुक के साथ बहुत ज़्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। इस मौसम में सिंपल लुक ही सबसे सोबर लगता है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2