KBP Times

‘मिर्जापुर द मूवी’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, क्राइम और बदले के आग की कहानी

Mirzapur The Movie

Mirzapur the movie : क्राइम और बदले की जिस आग ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाया था, अब वही खूनी खेल बड़े पर्दे पर लौट रहा है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म मिर्जापुर द मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। ट्रेलर देखकर कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म का स्केल, दमदार एक्शन और वही पुराना मिर्जापुरी मिजाज एक बिल्कुल अलग ही लेवल पर नजर आ रहा है। पूर्वांचल की उस गद्दी की खूनी जंग में एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और सबसे बड़ा सरप्राइज बने मुन्ना भैया की वापसी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

फिल्म ने नजर आएंगे कई सितारे

मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के साथ जितेंद्र कुमार और रवि किशन की मौजूदगी ने इस सिनेमाई मुकाबले को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। ट्रेलर देखकर फैंस पुरानी यादों और अपने पसंदीदा किरदारों के बीच की दुश्मनी को थिएटर में देखने के लिए बेताब हैं। जहां एक तरफ मुन्ना भैया की अचानक वापसी से हर कोई हैरान और खुश है, वहीं दूसरी तरफ ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद सेंसर बोर्ड की संभावित कैंची को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और कुलभूषण खरबंदा जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक बार फिर गद्दी के असली दावेदार का फैसला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सिनेमाघरों में – 4 सितंबर 2026

फिल्म मिर्जापुर द मूवी देश भर के सिनेमाघरों में 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। प्रदर्शन से पूर्व सिनेप्रेमियों के बीच फिल्म की चर्चा शुरु हो गई है जिससे लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

यह भी पढ़ें –एक्ट्रेस नतालिया बोलीं -भारत आकर जब कैटरीना सीख सकती है तो मैं क्यों नहीं ?

यह भी देखें – Jaipur: ढाई करोड़ की सड़क 8 महीने बाद भी अधूरी! बोर्ड पर काम पूरा, जमीन पर गड्ढे | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

India-Shrilanka match

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता

2

2