KBP Times

एक्ट्रेस नतालिया बोलीं -भारत आकर जब कैटरीना सीख सकती है तो मैं क्यों नहीं ?

Actress Natalia

Actress Natalia: बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस नतालिया जानोस्जेक गुलाबी नगरी जयपुर पहुंची हैं। जानोस्जेक जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 में हिस्सा लेने गुलाबी नगरी आईं हैं। उन्होने यहां शो के ग्रैंड फिनाले में ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया। बता दें कि इससे पहले भी वह आईफा के दौरान भी जयपुर आई थीं। नतालिया ने पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होने फिल्म ‘मस्ती 4’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘चिकन करी लव’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

इन फिल्मों में आई नजर

अभिनेत्री नतालिया के अनुसार वह पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। फिल्म ‘मस्ती 4’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘चिकन करी लव’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ‘चिकन करी लव’ में आशुतोष राणा के साथ काम करने का मौका मिला। चिकन करी लव में मुख्य अभिनेत्री (लीड रोल) के तौर पर पहली हिंदी फिल्म रही है। अभिनेत्री का मानना है कि अगर कैटरीना कैफ भारत आकर हिंदी सीख सकती हैं और इतनी सफल हो सकती हैं, तो नतालिया भी यह कर सकती है।

यूरोप से भारत में

अभिनेत्री नतालिया यूरोप में रहती हैं। जब वह बिग बॉस शो में थी, तब शूटिंग के दौरान भारत में काफी लंबा वक्त बिताया। नतालिया के यूरोप और हॉलीवुड में भी कुछ प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। लेकिन इस समय उनका ध्यान भारत पर ही है। सितंबर और अक्टूबर में भी भारत में दो और फिल्मों की शूटिंग करने वाली हैं।

जयपुर सबसे पंसद है

अभिनेत्री नतालिया ने अपनी जयपुर यात्रा को लेकर कहा कि भारत के मेरे सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है। यह शहर अपनी समृद्ध संस्कृति, खूबसूरत वास्तुकला और गौरवशाली इतिहास के लिए बेहद खास है। इसे यूं ही पिंक सिटी नहीं कहा जाता। यहां की ऐतिहासिक इमारतों, गलियों और पूरे माहौल में राजस्थान की विरासत साफ दिखाई देती है। मुझे राजस्थान का इतिहास बहुत पसंद है और जयपुर की खूबसूरती मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती है। मैं जब भी यहां आती हूं, मुझे लगता है कि इस शहर को अभी और करीब से जानना (एक्सप्लोर करना) बाकी है।

भारी ड्रेस पहनकर प्रिंसेज महसूस होता है

अभिनेत्री नतालिया जानोस्जेक ने कहा कि भारत की सबसे खास बात यह है कि यहां हर लड़की इस तरह के खूबसूरत परिधान पहनकर खुद को किसी राजकुमारी (प्रिंसेस) की तरह महसूस कर सकती है। यूरोप में हम आमतौर पर ऐसे भारी और पारंपरिक परिधान नहीं पहनते। लेकिन भारत में जब भी मैं यह लुक अपनाती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं किसी शाही परिवार की राजकुमारी हूं।

हवामहल ने लुभाया

अभिनेत्री ने जयपुर की खूबसूरती और खासकर हवा महल को लेकर कहा कि मुझे पहले शहर घूमने का ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया था, लेकिन मैंने हवा महल जरूर देखा था। हवा महल के ठीक सामने एक बहुत ही खूबसूरत कैफे है, जहां से हवा महल का शानदार नजारा दिखता है। मैंने वहां एक फोटोशूट भी कराया था। मुझे हवा महल की छोटी-छोटी खिड़कियों (झरोखों) के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प लगी। यह सोचकर ही रोमांच हो आता है कि उस दौर में राजस्थान की रानियां और राजकुमारियां इन खिड़कियों के पीछे बैठकर शहर की चहल-पहल देखा करती थीं। इस जगह का इतिहास वाकई बहुत खूबसूरत है। मैंने जयपुर का एक ऐतिहासिक गेट भी देखा था। इस बार भी मेरी ख्वाहिश है कि मैं जयपुर को और करीब से देखूं, क्योंकि इस शहर के हर कोने के पीछे कोई न कोई कहानी छिपी है।

यह भी पढ़ें –यौन शोषण मामले में छिपते फिर रहे फिल्म डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार

यह भी देखें –जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

India-Shrilanka match

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता

2

2