KBP Times

‘मैं एक्टर नहीं हूं’ की स्क्रीनिंग के लिए जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

film actor nawazuddin siddiqui

Film: प्रसिद्व अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को अपनी फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं की स्क्रीनिंग के लिए जयपुर पहुंचें। एयरपोर्ट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। कई प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी लिए। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर भी एक विशेष इवेंट में लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए जयपुर पहुंची।

दर्शकों के बीच खास पहचान

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार अभिनय शैली और अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर, मंटो, सीरियस मैन, रात अकेली है और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से वे दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं। अब उनकी नई फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को लेकर भी दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा है।

अभिनय और वास्तविक जिंदगी के बीच संघर्ष

जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अभिनय और वास्तविक जिंदगी के बीच संघर्ष करता नजर आएगा। फिल्म में इंसानी भावनाओं, संघर्ष और पहचान के मुद्दों को संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। नवाजुद्दीन इस फिल्म में एक अलग और गंभीर किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी आम जिंदगी और सिनेमा की दुनिया के बीच के अंतर को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। जयपुर में आयोजित होने वाली इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म से जुड़े कलाकारों और मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

मोनाली ठाकुर जयपुर पहुंची

एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही फैंस ने उनका स्वागत किया। मोनाली ठाकुर अपनी मधुर आवाज और सुपरहिट गीतों के लिए जानी जाती हैं। मोह मोह के धागे, सवार लूं, जरा-जरा टच मी और लव मी थोडा और जैसे कई लोकप्रिय गीतों से उन्होंने संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें : धुरंधर 2 की OTT पर रिलीज रोकने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने किया इंकार, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने की थी कॉपीराइट मामले की शिकायत

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2