Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है. केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है. जिसके बाद सिया और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसी बीच सिया के माता-पिता का बेहद भावुक और कड़ा बयान सामने आया है. सिया की पूजा गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी ने गुनाह किया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए जहां से केतन को गिराया गया था. सिया के माता-पिता के बयान पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में लिखा कि “आजकल सिर्फ परिवारों, घरों या माता-पिता को देखकर आप बच्चों के संस्कारों के बारे में कभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते. इससे ज़्यादा ज़रूरी यह है कि उन्हें कौन प्रोग्राम (प्रेरित या प्रभावित) कर रहा है? वे किसके साथ समय बिताते हैं, सोशल मीडिया/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या असल ज़िंदगी में उन पर क्या प्रभाव पड़ रहे हैं.
कंगना ने आगे लिखा कि माता-पिता को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि लोग कई समानांतर (पैरेलल) ज़िंदगी जी रहे हैं, लोग बड़ी सावधानी से अपने बारे में एक मनचाही छवि बनाते हैं क्योंकि सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें कैसे देखा जाता है, न कि इस बात पर कि वे कैसा महसूस करते हैं या वास्तव में वे कौन हैं, इसलिए बच्चों के कामों के लिए परिवारों को जज नहीं किया जा सकता.
क्या बोले थे सिया के माता-पिता?
सिया की पूजा गोयल ने कहा कि उनकी बेटी ने केतन को लेकर कोई नाराजगी नहीं जताई थी. इसी साल नवंबर में दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर के एक शाही महल में होने वाली थी. केतन की मौत से एक नहीं दो परिवार बर्बाद हुए हैं. अगर मेरी बेटी ने गुनाह किया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अगर वो दोषी है तो उसे भी उसी जगह से फेंक देना चाहिए जहां से केतन को गिराया गया था. पूजा गोयल ने यह भी बताया कि सिया सगाई के बाद सिर्फ केतन की बात करती थी.
सिया के प्रवीण गोयल ने कहा कि वो केतन से बहुत जुड़ चुके थे उसे अपना बेटा मानते थे. हम उसे बहुत प्यार करते थे. केतन जैसे होनहार, प्यार और अच्छे लड़के को खोकर वो भी सदमे में हैं. प्रवीण ने केतन को याद करते हुए कहा कि वो घर के हर काम में आगे रहता था, किसी काम को ना नहीं करता था. वहीं उन्होंने कहा कि उनकी 19 साल की बेटी सीधी-सादी थी. क्या 19 साल की लड़की ऐसा कर सकती है. वहीं उन्होंने कहा कि चेतन के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता उसकी तो आज तक शक्ल भी नहीं देखी.
यह भी पढ़ें: 42 दिन 70 बार चोरी, एक CCTV को घेरता तो दूसरा छिपाता नोट, राम मंदिर केस की इनसाइड स्टोरी



