KBP Times

निर्माता रमेश तौरानी बोले-‘बंटवारा 1947’ संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली फिल्म

Ramesh Torani

Ramesh Torani : फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्माता रमेश तौरानी ने आमिर खान और अली फजल के साथ आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म बंटवारा 1947 देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए इसे एक बेहद संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली कहानी बताया। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि इस फिल्म को फर्स्ट डे, फर्स्ट शो ही देखा जाना चाहिए। अभिनेता सनी देओल की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म शुक्रवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

मानवता और संवेदनाओं का अनोखा संदेश

स्क्रीनिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए रमेश तौरानी ने लिखा कि बंटवारा 1947 इंसानी जज्बे, लचीलेपन और करुणा के महत्व को दर्शाने वाली एक बेहद शक्तिशाली फिल्म है। यह फिल्म इतिहास के सबसे काले अध्यायों के दौरान भी मानवीय मूल्यों और दयालुता के महत्व को खूबसूरती से रेखांकित करती है। उनका मानना है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने एक बार फिर ऐसी कहानी गढ़ी है जो सीधे दर्शकों के दिलों को छूती है। उनके निर्देशन की खास बात यह है कि वे अपनी फिल्मों में भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं को बेहद खास अंदाज में उभारते हैं।

सनी देओल और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिकाएं

फिल्म के अभिनय पक्ष की बात करते हुए तौरानी ने सनी देओल के प्रदर्शन को बेहद प्रभावशाली और शानदार करार दिया। इसके साथ ही, लगभग एक दशक के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं प्रीति जिंटा को उनके सर्वश्रेष्ठ अंदाज में देखना एक सुखद अनुभव रहा। फिल्म की मुख्य कहानी विभाजन के दौरान एक ऐसे मुस्लिम व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सनी देओल ने निभाया है। जब वे बंटवारे के समय पाकिस्तान जाते हैं, तो उन्हें अपने नए घर में एक बुजुर्ग हिंदू महिला (शबाना आजमी द्वारा अभिनीत) मिलती है। बढ़ते तनाव के बीच, वह व्यक्ति अपने परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ उस महिला को भी संरक्षण देने की जिम्मेदारी उठाता है।

दमदार स्टार कास्ट और ऑन-स्क्रीन जोड़ियां

इस फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल ने अपने-अपने किरदारों में गहराई और प्रामाणिकता लाते हुए असाधारण काम किया है। विशेष बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सनी देओल और उनके बेटे करण देओल पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं, जहां करण ने सनी के बेटे की ही भूमिका निभाई है। खलनायक के रूप में अभिमन्यु सिंह का प्रदर्शन काफी प्रभावी और भयानक रहा है। इनके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में खुशी हजारे और कनिका कपूर भी शामिल हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस की प्रस्तुति

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अपर्णा पुरोहित और आमिर खान प्रोडक्शंस के सहयोग से किया गया है। रमेश तौरानी ने निर्माताओं को इस तरह की संदेशप्रद और खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए बधाई दी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर इमरान हाशमी की श्आवारापन 2श् से हो रही है।

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े

सिनेमाघरों में प्रदर्शन से 48 घंटे पहले दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी। शुरुआती रुझानों और आंकड़ों के अनुसार पहले दिन की टिकट बिक्री में आवारापन 2 आगे चल रही है। गुरुवार दोपहर तक के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में बंटवारा 1947 के पहले दिन के लिए करीब 30000 टिकट बिके थे, जिससे 81 लाख का कलेक्शन हुआ। इसके विपरीत आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग में 1 लाख से अधिक टिकट बेचकर 3.25 करोड़ की कमाई के साथ मजबूत बढ़त बना ली है। हालांकि फिल्म के मजबूत संदेश और भावनात्मक अपील के दम पर बंटवारा 1947 से सिनेमाघरों में दर्शकों के खिंचाव की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें –मिर्जापुर द मूवी’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, क्राइम और बदले के आग की कहानी

यह भी देखें- डांगावास नरसंहार केस में 40 आरोपी बरी, जयपुर में फूटा SC/ST समाज का गुस्सा | Dangawas Case Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

2

2