Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 40 दिन होने को है और इसके कलेक्शन अभी भी अच्छा है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज के 37वें दिन भी इस फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाकर दिखा दिए हैं।
भूत बंगला ने की कमाई
भूत बंगला फिल्म की अगर कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 37वें दिन यानि कि 6वें शनिवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. इससे नेट कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का अब तक का ग्रॉस कलेक्शन 205.04 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने भारत में भी दोहरा शतक लगा दिया है और काफी पहले ही अपना 120 करोड़ रुपये का बजट भी रिकवर कर लिया है. ऐसे में फिल्म सर्पलस की ओर है और देखना होगा कि आगे कितना कमाती है।
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
फिल्म ने भारत में तो शानदार प्रदर्शन किया ही है साथ ही इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी संतोषजनक रहा है. फिल्म ने विदेश से 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस लिहाज से फिल्म ने अब तक सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 258.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और बजट के दोगुना से ज्यादा कमाकर ये फिल्म हिट का तमगा हासिल कर चुकी है. कई अन्य फिल्मों की रिलीज के बाद भी इस फिल्म का अब तक 1 करोड़ कमा लेना बताता है कि ये मजबूत स्थिति में है.
मिशन मंगल की कमाई से कितनी दूर है भूत बंगला?
फिल्म अक्षय कुमार के करियर की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. लेकिन सुपरस्टार के करियर की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म से ये अभी काफी पीछे है. अक्षय के करियर की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म मिशन मंगल है जिसने दुनियाभर में रिपोर्ट्स के मुताबिक 290 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अगर भूत बंगला को 7वां स्थान हासिल करना है तो अभी भी 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी. फिलहाल ऐसा होता मुमकिन नजर नहीं आ रहा है. प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की आगामी फिल्म हैवान में फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : कांस फिल्म फेस्टिवल में छा गईं ऐश्वर्या, सफायर ब्लू गाउन में दिखा ग्लैमर लुक
यह भी देखें: b2 बाईपास श्रीराम कॉलोनी में बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले



