KBP Times

कांस फिल्म फेस्टिवल में छा गईं ऐश्वर्या, सफायर ब्लू गाउन में दिखा ग्लैमर लुक

Aishwarya Rai at cans

Aishwarya Rai : इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का इंतजार हर किसी को था। शुरुआत के सेशन में ऐश्वर्या के नहीं पहुंचने यह कयाल लगाए जा रहे थे कि शायद इस साल ऐश्वर्या दिखाई नहीं देंगी लेकिन जैसे ही 21 मई की रात मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ ऐश्वार्या स्पॉट हुईं तो कन्फर्म हो गया कि कांस के लास्ट सेशन में ऐश्वर्या हिस्सा लेंगी। अब कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैमरस लुक लगातार सामने आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने कांस रेड कार्पेट पर अमित अग्रवाल का डिजाइनर सफायर ब्लू गाउन पहना। उनके साथ बेटी आराध्या भी कांस पहुंची हैं, जिन्होंने अनऑफिशियली कांस में ग्लैमरस लुक में डेब्यू किया है।

हर साल चर्चा में रहता है ऐश्वर्या का लुक

ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस में मौजूद रहती है और हर साल उनकी ड्रेस फैशन की दुनिया में चर्चा होती है। बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनी थी। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था।

कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय

हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस में सच से उठेगा पर्दा! HC ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के दिए आदेश, सास को भेजा नोटिस

यह भी देखें : जयपुर के सरदारपुरा गांव में विकास की पोल खुली! टूटी सड़क और योजनाओं से परेशान किसान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2