KBP Times

अक्षय कुमार की कॉमेडी बनी फिल्म के हिट होने की गारंटी, जल्द वेलकुम टू जंगल में आएंगे नजर

Akshay kumar

Akshay Kumar : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी को लोग बहुत पसंद करते हैं और यही कारण हैं कि जब भी अक्षय कुमार किसी फिल्म में कॉमेडी करते नजर आते हैं वो फिल्म हिट हो जाती है। ऐसी कॉमेडी हिट फिल्मों की लंबी सूची है। अब अक्षय कुमार जल्द फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार एक्शन के साथ कॉमेडी एक्टर बने

कॉमेडी फिल्मों में अक्षय की पहचान साल 2000 में रिलीज हुई हेरा फेरी से मिली। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल भी थे। करीब 7.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 21 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और बाद में कल्ट क्लासिक बनी। फिल्म के बाद अक्षय की इमेज एक्शन हीरो के साथ-साथ कॉमेडी एक्टर के रूप में भी स्थापित हुई। इसके बाद वह आवारा पागल दीवाना, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला और दीवाने हुए पागल जैसी कॉमेडी फिल्मों में नजर आए। वहीं, फिल्म गरम मसाला के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल अवॉर्ड मिला था। आज भी फिल्म के सीन के मीम सोशल मीडिया पर खूब बनाए जाते हैं। फिर वह फिर हेरा फेरी, भागम भाग, हे बेबी, वेलकम, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा में नजर आए, जिनमें अक्षय की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई।

हाउसफुल सीरीज की सफलता

2010 में शुरू हुई हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस सीरीज ने दुनियाभर में 1089 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। हाउसफुल (2010) ने दुनियाभर में 124 करोड़ रुपए, हाउसफुल 2 (2012) ने 186 करोड़ रुपए, हाउसफुल 3 (2016) ने 195 करोड़ रुपए और हाउसफुल 4 (2019) ने 296 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए। 2025 में रिलीज हाउसफुल 5 ने 288 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

अक्षय की 10 फिल्में 100 करोड़ क्लब में

कॉमेडी फिल्मों में सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए क्लब की फिल्में देने का रिकॉर्ड अक्षय कुमार के नाम है। उनकी 10 कॉमेडी फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर अजय देवगन हैं। उनकी 5 कॉमेडी फिल्में गोलमाल अगेन, टोटल धमाल, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सन ऑफ सरदार ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है।

स्त्री 2 में अक्षय कुमार का कैमियो था

भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी कॉमेडी फिल्म श्स्त्री 2श् में अक्षय कुमार बेहद मजेदार और महत्वपूर्ण कैमियो रोल में नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 857 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : फिल्मी सितारों ने योग कर दिया मैसेज, शिल्पा, शाहिद, अक्षय, और श्रीलीला ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

यह भी देखें: Re-NEET के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा! हाई कटऑफ का डर, टेलीग्राम बैन पर नाराजगी | NEET 2026

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

2

2