KBP Times

फिल्मी सितारों ने योग कर दिया मैसेज, शिल्पा, शाहिद, अक्षय, और श्रीलीला ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Yog in film industries

Yog : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर फिल्मी स्टार्स के कई सेलेब्स ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को योग अपनाने का मैसेज दिया। इनमें अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, श्रीलीला, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे शामिल हैं। अक्षय कुमार केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया के साथ दिल्ली में एक पब्लिक योग इवेंट में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए, जिनमें वह वेलनेस कोच अंशुका परवानी के गाइडेंस में योग करते नजर आए। शाहिद कपूर और एक्ट्रेस श्रीलीला मुंबई में योगा डे इवेंट में शामिल हुए। दोनों सफेद एथलीजर आउटफिट में नजर आए।

शिल्पा ने योग को भारत का तोहफा बताया

फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि योग भारत का तोहफा है और अब इसे दुनिया भर के कई देश अपना रहे हैं। उन्होंने योग को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।

सुनील शेट्टी ने योग का महत्व बताया

सुनील शेट्टी और नील नितिन मुकेश ने वीडियो मैसेज भी जारी किए। नील नितिन मुकेश ने बताया कि उनकी बेटी ने स्ट्रेचिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज शुरू कर दी है। वहीं, सुनील शेट्टी ने कहा, “फिट रहने के लिए सबसे जरूरी चीज नियमित अभ्यास है। प्रधानमंत्री ने योग दिवस की शुरुआत कर पूरी दुनिया को बताया है कि योग हमारी विरासत है और हमेशा हमारी ही रहेगा। योग हर किसी के लिए है, बच्चों के लिए भी। इसलिए इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है।” आयुष मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज में फिट रहने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सांस लेने पर ध्यान देना, योग करना और पेड़ लगाना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें : फिल्म काला हिरण विवादः प्रोड्यूसर अमित जानी बोले, ‘सलमान का लुक और ब्रेसलेट मात्र एक संयोग लेकिन मुझे मिल रही धमकियां’

यह भी देखें: हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर खुलकर बोले राजेंद्र गुढ़ा, सरकार पर भी साधा निशाना। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

2

2