KBP Times

‘बच्चों को ChatGPT से रखें दूर’, Elon Musk की चेतावनी

Education and Technology

Alen Musk warning: पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों ने Chat GPT का इस्तेमाल मर्डर करने या फिर आत्माहत्या करने की प्लानिंग के लिए किया है। Elon Musk ने X पर अपने एक पोस्ट में मस्क ने कहा है कि ChatGPT को बच्चों और मानसिक रूप से बीमार लोगों से दूर रखें। एलन मस्क ने यह बात एक एक्स यूजर्स के पोस्ट पर कही है। X यूजर Hernan Cortes ने अपने एक पोस्ट में लिखा था कि Tumbler Ridge में एक ट्रांस स्कूल शूटर ने ChatGPT पर बड़े पैमाने पर हत्या करने की योजना बनाई थी।

हाई स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

पिछले महीने कनाडा में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। टम्बलर रिज के छोटे से पहाड़ी कस्बे के हाई स्कूल में एक हमलावर ने 6 लोगों की हत्या कर दी और दर्जनों लोगों को घायल कर दिया। हमला करने वाली वैन रूट्सलार ने हमले के बाद खुदकुशी कर ली थी। यह स्कूल की पूर्व छात्रा थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार वैन रूट्सलार ने एआई चैटबॉट के साथ कई दिनों तक हिंसा और बंदूक से जुड़ी बातें की थी। उसके और चैटबॉट के साथ हुई बाचतीच को एक ऑटोमेटेड रिव्यू सिस्टम ने पढ़ा था और इसके लिए चेतावनी भी जारी की थी।

OpenAI कर्मचारियों ने नहीं दी जानकारी

रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय OpenAI के करीब एक दर्जन यानी 12 कर्मचारियों ने इस बात पर चर्चा की थी कि क्या उन्हें यह जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। इस मामले के बारे में ही एक्स यूजर ने पोस्ट किया था और उस पोस्ट में मस्क ने लोगों को चैटजीपीटी से सावधान रहने और बच्चों को इससे दूर रखने को कहा। इससे पहले भी चैटजीपीटी को लेकर मस्क ऐसे पोस्ट कर चुके हैं।

पहले भी एलन मस्क कर चुके हैं ऐसे पोस्ट

इस साल की शुरुआत में एलन मस्क ने मस्क ने X के एक जाने-माने यूजर DogeDesigner के एक पोस्ट को रीपोस्ट किया। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि ChatGPT का संबंध इसे इस्तेमाल करने वाले 9 लोगों की मौत से है। साथ ही, 5 ऐसे मामले भी हैं, जिनमें इसके साथ बातचीत की वजह से आत्महत्या हुई। मस्क ने लोगों से इस चैटबॉट से दूर रहने की अपील करते हुए लिखा था कि अपने प्रियजनों को ChatGPT इस्तेमाल ना करने दें।

यह भी पढ़ें : Spam Calls से परेशान हैं तो इस तरकीब से पाएं छुटकारा

OpenAI पर किया मुकदमा

पिछले महीने कनाडा में हुई स्कूल गोलीबारी में घायल माया गेबाला नाम की एक लड़की की मां ने OpenAI के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा OpenAI के उस फैसले के विरोध में है, जिसके तहत उसने संदिग्ध की ChatGPT चैटबॉट के साथ हुई बातचीत के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया था। इस तरह के और भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां चैटबॉट के साथ लोगों ने आत्महत्या और मर्डर से संबंधित बातें की और इस कारण कंपनी पर कई मुतदमे भी हुए।

यह भी देखें: LPG गैस की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन | जयपुर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2