KBP Times

सरकारी स्कूलों में 3 लाख छात्राओं को मिलेगीं साइकिलें, मुख्यमंत्री 500 बालिकाओं को करेंगे प्रदान

cycles

Jaipur: इस शैक्षणिक सत्र के अंत में अब राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित करने जा रही है। प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में 23 जनवरी को सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली पात्र बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण करेगी। उसी दिन राज्य स्तरीय मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कुल 3 लाख 34 हजार 278 बेटियों को निःशुल्क साइकिल का तोहफा मिलेगा।

मुख्यमंत्री शर्मा बांटेंगे 500 साइकिलें

जयपुर में 23 जनवरी को होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं 500 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान करेंगे। निदेशालय के निर्देशों के अनुसार साइकिल वितरण का यह कार्यक्रम समारोह के अंत में रखा जाएगा। इस दौरान सभी लाभार्थी छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में एक कतार में खड़ी होंगी और साइकिलों के साथ उनकी फोटोग्राफी करवाई जाएगी। भीलवाड़ा जिले में 15 हजार 635 साइकिलों का वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, चेयरमैन आलोक राज ने महिलाओं के दुपट्टे हटाकर जांच पर लगाई फटकार

लुधियाना की फर्म को दिया 3.34 लाख साइकिलों का ऑर्डर

शिक्षा विभाग ने लुधियाना की कोहिनूर साइकिल प्राइवेट लिमिटेड को कुल 3 लाख 34 हजार 278 साइकिलों की आपूर्ति का आदेश दिया है। राज्य के सभी जिलों में साइकिलों की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। आदेश के अनुसार जहां पर साइकिल पहुंच गई है वहां तकनीकी समिति से निरीक्षण करवाकर मेगा पीटीएम के दिन वितरण किया जाएगा। हालांकि शिक्षा विभाग ने फर्म को कम से कम 21 साइकिलें चालू हालत में जिला मुख्यालय पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रतीकात्मक वितरण शुरू किया जा सके।

हर विद्यालय में होगा साइकिल का वितरण

भीलवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक राजेन्द्र गग्गड़ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 23 जनवरी को मेगा पीटीएम के दौरान बालिकाओं को साइकिल वितरण की तैयारी कर ली गई है। जिले को कुल 15 हजार 635 साइकिल मिलेंगी। इसमें से बनेड़ा, मांडल तथा शाहपुरा में कुछ साइकिलों का वितरण हो चुका है। जबकि 23 जनवरी को हर विद्यालयों में साइकिल का वितरण होगा। इनमें सुवाणा ब्लॉक में 1541 तथा राजेन्द्र मार्ग स्कूल के अधीन आने वाले विद्यालयों में 1614 साइकिलों का वितरण होगा।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2