KBP Times

ACB Action; सुमन कुमारी पटवारी 7,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB and Suman

ACB Action: मुख्यालय के निर्देश पर ACB सीकर टीम ने कार्यवाही करते हुये आरोपिया सुमन कुमारी पटवारी, पटवार हल्का भगेगा, तहसील नीमकाथाना जिला सीकर को परिवादी से 7,000 रुपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ACB सीकर चौकी को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी से उसके पिता एवं चाचा का नाम जमाबंदी में दुरस्त करने की एवज में परिवादी से 7000 रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।

ACB जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ अनिल कयाल के Supervision में ACB की सीकर यूनिट के विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुभाष मील पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपिया सुमन कुमारी पटवारी को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

ACB के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः आम बजट में राजस्थान को क्या मिला ? केन्द्र से ज्यादा धन लेकिन हिस्सेदारी में कटौती

यह भी देखेंः बजट 2026 पर ज़मीनी सच्चाई: CA, व्यापारी, एनालिस्ट और महिलाएं क्या कहती हैं?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2