KBP Times

दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में मौत की आग, 9 जिंदा जले, कई कंकाल में तब्दील

Fire on building in delhi

Aag (Fire) : रविवार की अलसुबह साढे तीन बजे जब अधिकतर लोग नींद की आगोश में थे तभी दिल्ली के शाहदरा इलाके के पॉश एरिया विवेक विहार में चार मंजिला बिल्डिंग में मौत ने दस्तक दी। एक फ्लोर के कमरे का एसी धधक उठा और देखते ही देखते आग फैलती चली गई। आग की चपेट में आने से नौ लोग जिंदा जल गए। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 3.47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 4 घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया गया। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं।

डीएनए से होगी पहचान

मृतकों के शव बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से बरामद किए गए। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि कुछ शव इतने बुरे तरह जल चुके हैं कि सिर्फ कंकाल बचा है। डीएनए टेस्ट के बाद ही मृतकों का पता चल पाएगा। पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि उन्होंने मृतकों के शव देखें हैं। इनमें कौन से शव पुरुष के हैं और कौन सी महिला के, इसकी पहचान करना भी मुश्किल है। हादसे को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि एसी में धमाके के बाद आग फैली। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से असली कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

9 मृतकों के नाम सामने आए

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग के पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव और सीढ़ियों से 3 शव मिले, जहां दरवाजा बंद था। आशंका है कि लोगों ने छत पर भागकर जान बचाने की कोशिश की थी। दूसरे फ्लोर पर मिले मृतकों की पहचान अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटे निशांत जैन (35), बहू आंचल जैन (33) और डेढ़ साल के पोते आकाश जैन के रूप में हुई। तीसरे फ्लोर पर नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैले जैन (48) और बेटे सम्यक जैन (25) मृत पाए गए। पहले फ्लोर पर शिखा जैन (45) का शव मिला, जबकि उनके पति नवीन जैन (48) घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : SC ने मतगणना में केन्द्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ TMC आपत्ति की खारिज

 पिछले हिस्से से ज्यादातर शव मिले

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि चार मंजिला बिल्डिंग के हर फ्लोर पर दो 4 बीएचके फ्लैट हैं। आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी थी और वहीं सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। 6 फ्लैट्स का सामान जल गया। डीएफएस के मुताबित, खिड़कियों और बालकनी पर ग्रिल और लोहे की रॉड लगी थीं, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आई। फिर भी करीब 15 लोगों को बचाया।

यह भी देखें :  Jaipur: अब बिना रास्ते वाली जमीन को मिलेगा 20 फीट रोड, राजस्थान में किसानों को बड़ा तोहफा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

2

2