KBP Times

Hair Extensions से बढ़ रहा हेल्थ रिस्क! स्टाइल के चक्कर में कैंसर और माता-पिता ना बन पाने का खतरा

Hair Extensions

Hair Extension – एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि बालों को घना और ट्रेंडी दिखाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हेयर एक्सटेंशंस में 900 से ज्यादा खतरनाक केमिकल्स मौजूद हो सकते हैं। ये केमिकल्स कैंसर हार्मोन असंतुलन और माता-पिता न बन पाने जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। आज की लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना और गंजापन आम समस्या बन चुका है। ऐसे में लोग महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट अपनाते हैं लेकिन जब उनसे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता तो कई लोग हेयर एक्सटेंशंस का सहारा लेते हैं। हेयर एक्सटेंशंस अब सिर्फ बालो कि लंबाई बढ़ाने का तरीका नहीं बल्कि फैशन और ग्लैमरस लुक का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन जिस चीज को लोग खूबसूरती का जरिया मान रहे हैं  वही उनकी सेहत के लिए खतरे की घंटी बन सकती है।

स्टडी में क्या सामने आया?

11 फरवरी 2026 को American Chemical Society के जर्नल Environment & Health में प्रकाशित एक रिसर्च में 43 तरह के हेयर एक्सटेंशंस की जांच की गई। इनमें सिंथेटिक बाल असली बालों से बने एक्सटेंशंस, आईलैश एक्सटेंशंस और केले के रेशों से बने बाल शामिल थे। रिसर्च में पाया गया कि इन एक्सटेंशंस में 900 से ज्यादा केमिकल्स मौजूद थे जिनमें से 169 की पहचान की गई। इनमें फ्थैलेट्स, पेस्टिसाइड्स, ऑर्गेनोटिन कंपाउंड्स और फ्लेम रिटार्डेंट जैसे जहरीले पदार्थ शामिल थे। करीब 10% सैंपल्स में ऑर्गेनोटिन कंपाउंड्स पाए गए, जो हार्मोन सिस्टम, इम्यूनिटी और वजन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं इनमें पाए गए 12 केमिकल्स कैलिफोर्निया की Proposition 65 सूची में भी शामिल हैं जिन्हें कैंसर और रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए खतरनाक माना जाता है।

हेयर एक्सटेंशन क्यों बन सकते हैं नुकसानदेह?

हेयर एक्सटेंशंस को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए उनमें रंग, वाटरप्रूफिंग एजेंट, फ्लेम रिटार्डेंट, कीटनाशक और कंडीशनिंग केमिकल्स मिलाए जाते हैं। कंपनियां इन केमिकल्स की पूरी जानकारी अपने प्रोडक्ट्स पर नहीं देतीं जिससे यूजर अनजाने में इन खतरनाक तत्वों के संपर्क में आ जाते हैं। कुछ लोगों को एक्सटेंशन पहनने के बाद स्किन रैश, खुजली, सूजन, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर एक्सटेंशंस को गर्म पानी या हॉट स्टाइलिंग टूल से सेट किया जाए तो हवा में जहरीली गैसें निकल सकती हैं जो आंखों, नाक और गले में जलन पैदा कर सकती हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से लिवर नर्वस सिस्टम को नुकसान और कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि ये केमिकल्स शरीर में कितनी मात्रा में जाते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल करने से क्या प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें : होली पर केमिकल वाले रंगों से रहें सावधान! खरीदने से पहले जान लें ये जानकारी

ब्लैक महिलाओं में ज्यादा प्रचलन

स्टडी के मुताबिक, हेयर एक्सटेंशंस सिर्फ फैशन नहीं बल्कि ब्लैक कम्युनिटी की हेयर केयर संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। 70% से ज्यादा ब्लैक महिलाएं हर साल कम से कम एक बार हेयर एक्सटेंशंस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि इन एक्सटेंशंस की सही तरह से टेस्टिंग नहीं होती और इनमें ऐसे केमिकल्स हो सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों। स्टडी की मुख्य रिसर्चर डॉ. एलिसिया टी. का कहना है कि ब्यूटी इंडस्ट्री ने लंबे समय तक ब्लैक महिलाओं की हेल्थ को नजरअंदाज किया है। उनका कहना है कि महिलाएं सिर्फ सुंदर दिखने के लिए अपनी सेहत से समझौता न करें।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

डॉ. फ्रैंकलिन के अनुसार सिर्फ ‘नेचुरल’ या ‘ग्रीन’ टैग वाले प्रोडक्ट्स पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते। हालांकि जो एक्सटेंशंस ‘नॉन-टॉक्सिक’ या ‘टॉक्सिक-फ्री’ बताए जाते हैं वे अपेक्षाकृत कम नुकसानदेह हो सकते हैं। कुछ लोग एक्सटेंशन लगाने से पहले बालों को सिरके या एप्पल साइडर विनेगर से धोते हैं ताकि स्कैल्प की जलन कम हो सके, लेकिन यह तरीका भी पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। सिर्फ हेयर एक्सटेंशन ही नहीं, बल्कि बाकी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का चयन भी सोच-समझकर करना जरूरी है, क्योंकि शरीर में हानिकारक केमिकल्स धीरे-धीरे जमा हो सकते हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किए गए सभी केमिकल्स की पूरी जानकारी ग्राहकों को देनी चाहिए, ताकि लोग सही जानकारी के साथ सुरक्षित फैसला ले सकें।

यह भी देखें : निर्मल चौधरी का पत्ता साफ! BJP कनेक्शन तो वजह नहीं?

निष्कर्ष

हेयर एक्सटेंशंस आज की लाइफस्टाइल और फैशन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इनके पीछे छिपे केमिकल्स गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा कर सकते हैं। स्टाइल और खूबसूरती जरूरी है लेकिन सेहत से ज्यादा नहीं। अगर आप भी हेयर एक्सटेंशंस इस्तेमाल करते हैं, तो सतर्क रहें और ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जो आपकी सेहत को नुकसान न पहुंचाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2