KBP Times

बद्रीनाथ-केदारनाथ परिसर में अब नहीं बना सकेंगे वीडियो, कमेटी लगाएगी मोबाइल और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध

badrinath kedarnath

Big News : देशभर के श्रद्वालूओं के लिए तीर्थ स्थल बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में अब मोबाइल से वीडियो या रील बनाना या फोटो लेना संभव नहीं हो सकेगा क्योंकि जल्द ही मंदिर परिसरों में मोबाइल पर प्रतिबंध लग सकता है। सूत्रों के अनुसार बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले श्रद्धालुओं के लिए नए नियम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इस मुद्दे पर जल्द बैठक करेगी।

जानकारी के अनुसार नए नियमों में मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन पर बैन और गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक शामिल हो सकती है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई व्यक्ति मंदिर परिसर में फोन लेकर घूमता मिला, तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

यह प्रतिबंध उन लोगों की वजह से लगाया जा रहा है, जो मंदिर परिसर में ब्लॉगिंग और वीडियो बनाते हैं। समिति का कहना है कि देश के कई बड़े मंदिरों में पहले से ऐसे नियम हैं। अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी अपने अलग नियम लागू किए जाएंगे।

बीकेटीसी अध्यक्ष के अनुसार दोनों धामों के अंदर एक सीमा तय करने की तैयारी की जा रही है। इस सीमा के अंदर कोई भी फोन यूज करता दिखा तो उसे तुरंत पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए परिसर के अंदर लॉकर बनाए जाएंगे। हालांकि लॉकर कहां पर होगा और इसका कितना किराया होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक पर बोलते हुए समिति अध्यक्ष ने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत मंदिर समिति के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

प्रतिबंध से यह होगा असर

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में अब कोई भी ब्लॉगिंग नहीं कर पाएगा। ब्लॉगिंग करनी होगी तो इसकी परमिशन या तो समिति या फिर डीएम से लेनी होगी। यदि आप फोटो या ब्लॉगिंग करते पकड़े गए तो आपको भारी जुर्माना या फिर समिति के एक्शन का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि समिति ने ये नहीं बताया है कि एक्शन क्या होगा।

इस बार दोनों धामों में सामान रखने के लिए अलग से लॉकर बनाए जा रहे है। समिति ने यह नहीं बताया है कि इसके लिए चार्ज देना होगा या नहीं। समिति इस मामले में बैठक कर फैसला लेने वाली है।

दोनों धामों के अंदर एक बॉर्डर लाइन बनाई जाएगी। मंदिर परिसर के अंदर एक सीमा क्षेत्र तय किया जाएगा, जहां जाने से पहले चेकिंग की जा सकती है। इस बॉईन लाइन के बाद मंदिर की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की मनाही होगी।

यह भी पढ़ें : अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, मुख्यमंत्री अपने हिन्दू होने का प्रमाण दें, मैंने शंकराचार्य होने का प्रमाण दिया

11 दिन पहले खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट इस बार पिछले साल के मुकाबले 11 दिन पहले खुल रहे हैं। तय हुआ है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

2025 के यात्रा सीजन में रिपोर्ट के मुताबिक, बद्रीनाथ धाम में 16.52 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे।

यह भी देखें : “हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं…” UGC नियमों पर सनातनी इन्फ्लुएंसर की बड़ी चेतावनी | Supreme Court

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2