KBP Times

केरल के CM पद के लिए नाम का ऐलान होने पर VD सतीशन का पहला बयान, कहा- हम सब बदल…

Kerala New CM

Kerala New CM: केरलम के मुख्यमंत्री के तौर पर नामित होने के बाद VD सतीशन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एक नया दौर आएगा, एक नया केरलम बनेगा. हम जानते हैं कि केरल की आर्थिक स्थिति नाज़ुक है. हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं. AICC के सभी नेताओं ने मुझे फ़ोन किया और बधाई दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आज राज्यपाल से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पार्टी और गठबंधन के नेताओं से चर्चा करनी होगी.

VD सतीशन ने आगे कहा कि मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं. मैं AICC नेतृत्व का बहुत आभारी हूं क्योंकि हमारी CLP ने एक प्रस्ताव पारित करके कांग्रेस अध्यक्ष को निर्णय लेने का अधिकार सौंपा था. कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सभी नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया है. मैं इस मुख्यमंत्री पद को केरलम की जनता को समर्पित करता हूं. हमने जनता से कई वादे किए हैं. हमें बदलाव लाने होंगे. हमें एक नए युग की शुरुआत करनी होगी. मैं केरलम की जनता से वादा करता हूं कि युवाओं के लिए, जो लोग आगे बढ़ रहे हैं और अगली पीढ़ी के लिए एक नया केरलम बनेगा. हम राजनीतिक कार्य की परिभाषा बदलने जा रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि राजनीतिक कार्य जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए और समाज के हाशिए पर पड़े लोगों के लिए समर्पित होना चाहिए. हम सुशासन का वादा करते हैं, इसमें कोई समझौता नहीं होगा.

“केरल सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं”
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने केरल सरकार के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वीडी सतीशन को चुना है. मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं. मैं वीडी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं. मुझे लगता है कि केरल की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है. वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार, केरल की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा कर सकती है. निश्चित रूप से, हम केरल सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं.

वहीं केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ़ ने कहा कि ये बहुत अच्छा फैसला है, हम फैसले का स्वागत करते हैं.

यह भी पढ़ें: Kerala CM: वीडी सतीशन होंगे केरल के मुख्यमंत्री, KC वेणुगोपाल को झटका

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2