KBP Times

यूपी में फिर बनेगी BJP की सरकार! स्वामी रामभद्राचार्य ने की भविष्यवाणी, लोकसभा में 370 सीटों को लेकर क्या कहा?

UP Chunav 2027

UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक निजी न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कई विषयों पर बात की. उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी के सवाल पर कहा कि मैंने कहा है कि यूपी में फिर कमल खिलेगा.

“सभी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं”
वहीं स्वामी रामभद्राचार्य ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान माता तथा पुत्र के बीच के रिश्ते को किसी सरकारी घोषणा की आवश्यकता नहीं पर कहा कि सीएम ने बिल्कुल ठीक कहा है. मां को क्या कोर्ट कहेगा कि यह आपकी मां है.वह तो स्वयं मां है.यह राजनीतिकरण हो रहा है.गोवध बंद करने के लिए एक ही उपाय है कि अगले निर्वाचन में 370 सीटें हिंदुत्ववादियों को मिल जाएं तो तुरंत गोवध बंद हो जाएगा.ऐसा कोई कर नहीं रहा है, सभी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि वह(गाय) तो विश्वमाता है.इसके लिए यह करना चाहिए कि सभी हिंदू संगठित होकर संसद में हमारी 370 सीटें होनी चाहिए.

उन्होंने ‘राष्ट्र को राममय बनाना है’ पर कहा कि इसका आशय यह है कि राम जी के आदर्श पर जब राष्ट्र चलेगा,तो कदाचार,व्यभिचार,अत्याचार,अनाचार सब मिट जाएंगे.युवक चरित्रवान होगा,युवती चरित्रवान होगी,बिना चरित्रवान के कुछ भी नहीं है. जगद्गुरु रामानंदाचार्य संस्कृत गुरुकुलम बना रहे हैं.140 करोड़ भारतीय हैं,प्रत्येक भारतीय के मन में संस्कृति का बोध होना चाहिए.अपनी छवि के लिए कभी राजनीति नहीं करनी चाहिए. न ही मैंने की है.जो लोग करते हैं उनसे मैं प्रश्न कर सकता हूं लेकिन वह उत्तर नहीं दे सकते.

TMC सांसद पर हमले को लेकर क्या बोले?
बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि हमला उन्माद से हुआ होगा.किसी शरारती तत्व ने किया होगा.इसमें भाजपा को रोल नहीं है. इसके अलावा बंगाल में हिंदुओं के उत्पीड़न के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां हिंदू बहुत उत्पीड़ित रहे हैं.यहां तक कि जब हम बंगाल जाते थे,तो हमें ऐसा लगता था मानो हम पाकिस्तान में आ गए हों.

यह भी पढ़ें: लेबनान में इजरायल के अटैक को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज, कहा- फादरलैंड उनके लिए असली मदरलैंड…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2