KBP Times

‘राममंदिर चढ़ावा चोरी एक कलंक’ -बोले नृपेन्द्र मिश्रा, अयोध्या में लगे पोस्टर- राम नाम जपना, चढ़ाया दान अपना

Ram Mandir

Ram Mandir : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे जहां उन्होने मीडिया से बात करते हुए चढावा चोरी को एक कलंक बताया है। नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को रामकथा संग्रहालय पहुंचे। मिश्रा ने शनिवार को कहा- यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। एक हाईलेवल समिति बनाई गई है। संभवतः जज उसके अध्यक्ष हैं। वे अपना निर्णय और संस्तुति ट्रस्ट को देंगे। ट्रस्ट उस पर विचार करेगा।

सपा नेता ने लगाए पोस्टर तो विहिप ने दिया जवाब

इधर, गोरखपुर में शुक्रवार रात सपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला ने पोस्टर लगवाए हैं। इसमें लिखा है- राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना। ‘रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।’ रायबरेली में विश्व हिंदू रक्षा परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने सपा पर पलटवार करते हुए पोस्टर लगवाए हैं। इसमें लिखा है- राम मंदिर के चंदे पर सवाल, आतंकवाद के चंदे पर खामोशी ? प्रभु राम हमारी आस्था हैं, राजनीति का हथियार नहीं।

मनोज तिवारी बोले- दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- अफसोस सभी को है। जिन लोगों ने ऐसा कृत्य किया है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। वे लोग जितना ले गए हैं, उससे ज्यादा ही देकर जाएंगे।

नागपुर में आंदोलन करेगी शिवसेना

उधर शिवसेना सांसद संजय राउत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कहा- उद्धव ठाकरे 18 जुलाई को नागपुर जाएंगे। राम मंदिर की जो लूट चल रही है, उसके खिलाफ जो हमने आंदोलन मुंबई में शुरू किया है, उनका दूसरा आंदोलन नागपुर में होगा। उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और पार्टी के सभी नेता 18 जुलाई को नागपुर पहुंचेंगे और आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने आनन-फानन में प्रत्याशी बदला, नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा

यह भी देखें: राजस्थान कांग्रेस में दो पॉवर सेंटर? क्या अशोक गहलोत के रहते CM बन पाएंगे पायलट? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Student protest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

2

2