INDIA Alliance Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता संबित पात्रा ने INDIA गठबंधन की बैठक पर निशाना साधा है. पहले यही सब बैठक स्टेडियम में होती थी,धीरे-धीरे वह अब कांस्टीट्यूशन क्लब के एक कमरे में होती है. आज भी एक बैठक हुई और मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ देर पहले मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि SIR हुआ, वोट चोरी हुई. SIR तो केरलम, तमिलनाडु में भी हुआ,तमिलनाडु में तो आपने दूसरी पार्टी के साथ सरकार बना ली. वहां तो सहयोगी ही चोरी हो गया. केरलम में सरकार बन गई तो SIR को कोस नहीं रहे. बंगाल में हार गए तो SIR को दोष दे रहे हैं. यह जो पाखंड की हद है वह देश देख रहा है. अगर सही मायने में कुछ चोरी हुआ है तो INDI गठबंधन वालों का वजूद चोरी हुआ है, आज धरातल पर इनमें से किसी दल का कोई वजूद नहीं है. इनका ईमान चोरी हुआ है, ईमान चोरी के कारण जनता ने इन्हें वोट नहीं किया.
Watch LIVE: Press byte by BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/AZw14F7W0e
— BJP (@BJP4India) June 8, 2026
“राहुल गांधी ने चुनाव हारने में शतक लगाया है”
संबित पात्रा ने आगे कहा कि अभी मैं टीवी चैनल देखकर ही आ रहा हूं TMC के अंदर की जो लड़ाई है उसको दर्शाया जा रहा है. मैं फैक्ट्स नहीं जानता कि TMC के अंदर क्या चल रहा है. कुछ ना कुछ तो आग होगी ही नहीं तो धुंआ कहां से आ रही है. इन लोगों को पहले आपस में बैठक करनी चाहिए,TMC को आपस में बैठक करनी चाहिए. वहां अशोक गहलोत कांग्रेस के तथाकथित हाईकमान को सुना रहे हैं. उनके जो मन में आ रहा है वो सुना रहे हैं, उसके बाद जो इंडिया गठबंधन का ड्रामा चल रहा है, इससे क्या हासिल होगा? उन्होंने आगे कहा कि मैं सुन रहा था कि आज खरगे ने कहा कि हर 2 महीने में INDIA गठबंधन की बैठक होगी. हर तीसरे महीने एक चुनाव हारेंगे और हर दूसरे महीने में इनके गठबंधन की एक बैठक होगी. राहुल गांधी ने चुनाव हारने में शतक लगाया है. चुनाव हारने का शतक लगाकर आज ऐसे मुस्कुरा रहे थे जैसे बहुत बड़ा दुर्ग फतह करके आए,बहुत बड़ी जीत हासिल करके आए हैं.
“जनता ने इनको इनएक्टिव कर दिया है”
INDIA गठबंधन की पार्टियों ने सर्वदलीय बैठक करने के लिए कहा है.पिछली बार जब नारी शक्ति अधिनियम के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी तब सब दल नदारद थे. जब संसद में सत्र के दौरान बैठक बुलाई जाती है तो ये कोई नहीं आते हैं. बहानेबाजी करते हैं और प्रेस-कॉन्फ्रेंस करके कहते हैं कि सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए. उद्धव ठाकरे तो मोबाइल से ही बैठक में जुड़े थे, इस तरह की इनकी कवायद रहेगी तो इनका क्या ह्रश्र होने वाला है. जनता ने इनको इनएक्टिव कर दिया है ये जबरदस्ती एक्टिव होने की कोशिश कर रहे हैं. बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी में ऐसे गले मिल रही थी जैसे कुंभ के मेले में पिछड़ी हुई बहनें हो. एक महीने पहले दोनों की पार्टियों के बीच किस तरह की बयानबाजी हो रही थी. जिस बैठक का ना कोई एजेंडा हो, स्ट्रेटजी हो, जिस बैठक को सिर्फ इसलिए किया जाए कि बस बैठक करनी है तो उस बैठक से क्या निकलना है.
यह भी पढ़ें: “बिल्कुल फेल लोग इकट्ठा हुए …” इंडी गठबंधन की बैठक पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे ने बोला हमला



