KBP Times

“बिल्कुल फेल लोग इकट्ठा हुए …” इंडी गठबंधन की बैठक पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे ने बोला हमला

INDIA Alliance Meeting

INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में आज सोमवार को 2 साल बाद INDIA गठबंधन की 7वीं बैठक हुई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुसार, इस बैठक में 25 पार्टियां शामिल हुई, इसके अलावा उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअल तरीके बैठक में शामिल हुए. INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों ने 5 मुद्दों पर सहमति जताई है. वहीं INDIA गठबंधन की बैठक पर NDA में शामिल पार्टियों के नेता निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि INDI गठबंधन में इतना घमंड है कि वे प्रधानमंत्री मोदी पर अनाप-शनाप आरोप लगाते हैं.इनमें एकता नहीं है,कोई गंभीरता नहीं है. उनकी हार हुई है इसलिए उनका मनोबल टूट गया है, इसलिए ये साथ आने की कोशिश कर रहे हैं.

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि बैठक में AAP, DMK, TVK नहीं थी. इन्हें डर है कि INDIA गठबंधन में जाएंगे तो हारेंगे. इसलिए ये बैठक से कन्नी काट रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस की भूमिका क्या है. छोटे दलों को हराकर कांग्रेस खुद मुख्य विपक्ष बनना चाहती है इसलिए ये लोग उनसे दूर भाग रहे हैं। कुछ लोग डिजिटली जुड़े, कुछ ऐसे आए और फिर चले गए। यह कैसा गठबंधन है.यह हारे हुए लोगों का समूह है जिनमें मनोबल नहीं बचा है. यहां बिल्कुल फेल हुए सब लोग इकट्ठा हुए हैं.

INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेताओं ने क्या कहा?
INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मीटिंग में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है,हम सब लोग साथ हैं.हम तो पहले से कह रहे हैं कि बैलट पर चुनाव होंगे तो भाजपा कहीं टिकने वाली नहीं है.

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन ने कहा कि बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और 5 राज्यों में चुनाव के बाद की स्थिति,लगभग सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है और आखिरकार हमने सर्वसम्मति से यह 5 फैसले किए है.अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी.संसद में हमारा एक संयुक्त ढांचा पहले से ही है जो आगे भी जारी रहेगा.संसद के बाहर भी हम INDIA गठबंधन का आधार मज़बूत करने की कोशिश कर रहे हैं.निश्चित रूप से भविष्य में यह और मज़बूत होगा.

CPI नेता डी.राजा ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा कि हमारा मकसद INDIA गठबंधन को मजबूत करना है.हर 2 महीने पर INDIA गठबंधन की बैठक होगी,अगली बैठक हैदराबाद में अगस्त में होगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक खत्म, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, जानें पूरी डिटेल

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2