KBP Times

पचपदरा रिफाइनरी को सुरक्षा बलों ने लिया घेरे में, एजेंसियां जांच में जुटीं, CM भी पहुंचे

Refinary on fire

Refinary : राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा रिफाइनरी में आग की घटना के बाद पचपदरा रिफाइनरी और उसके आसपास के एरिया को सुरक्षाकर्मियों ने कब्जे में ले लिया है। बैरिकेडिंग करके बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। आग लगने के कारणों की सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। उधर मंगलवार दोपहर सीएम भजनलाल शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं।

PM करने वाले थे लोकार्पण

लोकार्पण से करीब 20 घंटे पहले बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरान स्थगित हो गया था। करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का पीएम आज (मंगलवार) उद्घाटन करने वाले थे। उधर, सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें हादसे के कारणों की जांच करने मौके पर पहुंची हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे। उनके साथ चीफ सेक्रेट्री वी श्रीनिवास भी हैं।

फीकी पड़ीं तैयारियां

हादसे के बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टलते ही रिफाइनरी परिसर में मायूसी छा गई। जिस भव्य डोम (सभा स्थल) को पीएम की जनसभा के लिए तैयार किया गया था, उसे मंगलवार सुबह से क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : ड्रग्स के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, बार डांसर के घर से 6 करोड़ की खेप बरामद

कई किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन लीकेज की वजह से कच्चे तेल को साफ करने वाली (क्रूड डिस्टिलेशन) दो यूनिट में आग लगी। धुएं का गुबार और आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा गया था।

यह भी देखें : महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक जंग? BJP ने निकाली पदयात्रा | KBP Times

दो लाख लोगों को बनाया था खाना

ठेकेदार ने बताया कि रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के लिए करीब 2 लाख लोगों के लिए खाना बनाया गया था। पूरे आयोजन के लिए कई ठेकेदारों को काम दिया गया था। खाने में सब्जी, पूड़ी और मिठाई पैकेट में डालकर देनी थी। बसों में जाने वाले लोगों के बीच ये पैकेट वितरित करने थे। ठेकेदारों ने खाना बनाकर पैकिंग भी शुरू कर दी थी। तभी हो गया और सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2