KBP Times

राहुल गांधी ने PM मोदी को बताया ‘जादूगर’ भड़कीं बीजेपी, कहा- अनाप-शनाप बोलकर क्या साबित करना चाहते है…

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. जिससे बीजेपी सांसद भड़क उठे. दरअसल, राहुल गांधी ने अपने भाषण में बचपन की जादूगर की एक कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने उन्हें कुछ सीख दी थी. दादी ने कहा था कि सुनो राहुल मैं चाहती हूं कि तुम अंधेरे में देखना सीखो. आपको अंधेरे से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि सच अक्सर अंधेरे में ही होता है और अगर आपमें अपने डर का सामना करने की हिम्मत नहीं है अगर आपमें अंधेरे में जाने की हिम्मत नहीं है तो आप सच को समझ नहीं पाएंगे, आप सच के लिए लड़ नहीं पाएंगे. यह मेरी ज़िंदगी के सबसे बड़े सबकों में से एक है. जो असली ताकत होती है वो छुपकर काम करती है. अपने आपको दिखाती नहीं है.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा कि मैं यह इसलिए आपको बता रहा हूं कि सभी जानते हैं कि पार्टनरशिप हमारे जादूगर और बिजनेसमैन के बीच है. इसपर बीजेपी सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि मैं पीएम का नाम नहीं ले रहा हूं. सर यह पार्टनरशिप मजबूत है लेकिन छिपी है. जादूगर के पूरे इतिहास में यह ताकत छिपी है. जादूगर के पूरे इतिहास में यह ताकत छिपी है. जबसे वे यहां आए तब से यह चल रहा है. राहुल गांधी के जादूगर शब्द पर बीजेपी सांसदों ने आपत्ति जताई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा ने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री के संबंध में जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग नेता प्रतिपक्ष के द्वारा किया जा रहा है मैं समझता हूं कि वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. इस देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया है. यह बार-बार ‘जादूगर’ कहकर सिर्फ़ एक व्यक्ति का अपमान नहीं कर रहे हैं इस देश की जनता का अपमान कर रहे हैं. मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि जिन शब्दों का इन्होंने प्रयोग किया है, उन्हें इस सदन की कार्यवाही से बाहर निकाला जाना चाहिए और राहुल गांधी को इस देश के नागरिकों से क्षमा मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: “..महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं…” लोकसभा में राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात?

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि इस देश के 140 करोड़ लोगों द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह अनाप-शनाप बोलकर आप(राहुल गांधी) क्या साबित करना चाहते है? आप उनके बारे में इस तरह की बात करते हैं. आपको शोभा नहीं देता है.

भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि उन्हें सुनना सिरदर्द है. उन्होंने अपने बचपन के जादूगर के शो के बारे में बात की. अध्यक्ष ने भी कहा कि आप ये बंद करिए तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे. आप मजे लो. दुनिया देख रही है, पूरा देश देख रहा है. उन्होंने संसद भवन का मजाक बनाकर रखा है.

भाजपा सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कहा कि वह एक स्क्रिप्ट के साथ बोलते हैं. मैं यही कह सकती हूं कि यह मनोरंजक था लेकिन इसमें कुछ ठोस नहीं था. प्रधानमंत्री को जादूगर कहना सही नहीं है. यह असंसदीय है. हर कोई गंभीरता से चर्चा कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी कुछ कहते हैं, और फिर यह मज़ाक बन जाता है, सारी गंभीरता खत्म हो जाती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2