KBP Times

60 दिन में इंसाफ: 3 साल की मासूम से रेप और हत्या के 65 वर्षीय आरोपी को फांसी की सजा

Nasarapur Rape Case

Nasarapur Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे में स्पेशल कोर्ट ने नसरापुर गांव में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में 65 साल के भीमराव कांबले को मौत की सजा सुनाई है. यह घटना इसी साल 1 मई को हुई थी पूरी मामले की फास्ट-ट्रैक कोर्ट सुनवाई की गई. अदालत ने अपराध की गंभीरता और आरोपी के मकसद को देखते हुए मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट के फैसले का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया है.

कोर्ट के फैसले पर बच्ची के पिता ने कहा कि न्याय व्यवस्था से हमें जो उम्मीद थी,वह पूरी हो रही है.पहले दिन से ही समाज में फांसी की सज़ा की मांग हो रही थी.

“तीनों धाराओं के तहत आरोपी को फांसी की सजा”
पीड़ित पक्ष के वकील विपुल दुशिंग ने कहा कि कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन अलग-अलग सेक्शन के तहत उसको तीन दफा फांसी देने का आदेश दिया है. मौत की सज़ा देने के लिए ज़रूरी सभी शर्तें यहां पूरी हुई हैं. अपराध बहुत ही बर्बर था,आरोपी ने अपनी हवस मिटाने के लिए ही यह अपराध किया था.इस बर्बरता और इस बात को देखते हुए कि अपराध बिना किसी शक के साबित हो गया था, कोर्ट ने इसे ‘दुर्लभतम मामलों में दुर्लभ’ की श्रेणी में रखते हुए उसे मौत की सज़ा सुनाई. वकील अजय मिसर ने कहा कि आज कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ आरोप सफलतापूर्वक साबित कर दिए हैं.इनमें से तीन धाराएं ऐसी हैं जिनमें तय सज़ा में मौत की सज़ा भी शामिल है और आरोपी को इन तीनों धाराओं के तहत मौत की सज़ा सुनाई गई है.

“नसरापुर हत्याकांड मानवता के लिए कलंक”
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं कोर्ट का धन्यवाद करता हूं कि नसरापुर हत्याकांड के आरोपी मानवता के लिए कलंक हैं.ऐसे लोगों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है. आज कोर्ट ने फांसी की सजा का फैसला सुनाया है.इसलिए मैं कोर्ट का धन्यवाद करता हूं. सभी पुलिसकर्मी ने 2 हफ्ते के अंदर चार्जशीट दायर कराई.बहुत अच्छे से जांच हुई है.मुख्यमंत्री और मैं खुद लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे. हमारी कोशिश थी कि इस राक्षस को फांसी की सजा होनी चाहिए.

“बच्ची के अत्याचार हुआ वो बहुत ही वेदनादायी था”
भाजपा नेता श्वेता महाले ने नसरापुर रेप कांड पर कहा कि ये साढ़े तीन साल की बच्ची के ऊपर जो अत्याचार हुआ था वो बहुत ही वेदनादायी था. देवेंद्र फडणवीस ने बोला था इसके आरोपी को फांसी की सजा होने तक हम शांति से नहीं बैठेगें. फास्ट ट्रैक में केस डाला और 60 दिन के अंदर देवेंद्र फडणवीस ने अपने शब्द सच कर दिखाए हैं. आज उनको फांसी की सजा हुई है.

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने नसरापुर रेप कांड पर कहा कि ऐसी घटना पर दुख व्यक्त करती हूं. बहुत शोक व्यक्त करती हूं कि एक बालिका के साथ ऐसी घटना हुई है. मैं आभार व्यक्त करती हूं न्यायालय और हमारे गृह मंत्रालय की, जिन्होंने फास्ट ट्रैक का वादा किया था और उसे पूरा किया और सबसे कड़ी सुनाई गई.

यह भी पढ़ें: 32 साल बाद सुलझा हरियाणा-राजस्थान के बीच ‘यमुना जल बंटवारे’ का विवाद, 3900 करोड़ की पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2