West Bengal Elections 2026:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बंगाल कला की धरती है. बहुत सारे आर्टिस्ट दोस्त बहुत बढ़िया पेंटिंग्स लाए हैं. किसी ने मोदी को नेपाली बना दिया है. जो लोग पेंटिंग्स लाए हैं, उनसे मैं अपील करता हूं अगर आपका पता पीछे लिखा है, तो मैं आपको थैंक-यू लेटर भेजूंगा. मैं अपने SPG साथियों से कह रहा हूं कि जो आर्टिस्ट दोस्त ऐसी पेंटिंग्स लाए हैं, कृपया उन्हें ले लें. आपको हर बंगाली का दिल जीतना है. मैं कल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था और वहां मैंने काफी उत्साह देखा जहां कई बुजुर्ग लोग मीलों तक पैदल चलकर आए थे. इस बार बंगाल से TMC का जाना तय है. मैं आपके प्यार को कभी भूल नहीं सकता हूं.
“रैली TMC के महान जंगलराज की बिदाई है”
PM मोदी ने कहा कि आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है. मैं आपके लिए खुद को हर पल खपा दूंगा. मैं केवल आप लोगों के लिए ही जीऊंगा. सिलीगुड़ी की यह रैली TMC के महान जंगलराज की बिदाई है. TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं. TMC ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है. हर क्षेत्र में उपेक्षा ही मिली है. TMC सरकार ने मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ का बजट दिया है. TMC अपने खास वोट बैंकरों के लिए ही तुष्टीकरण करती है. उन्होंने कहा कि TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा. ये लोगों को भयभीत रखते थे. अब बंगाल सहन नहीं करेगा. भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास लेकिन बंगाल में भाजपा का फॉर्मूला होगा सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का पूरा हिसाब.
यह भी पढ़ें: आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में पसरा मातम
“TMC केंद्र सरकार की हर परियोजना में रुकावटें लगाती है”
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश, सुरक्षा और समृद्धि का कॉरिडोर है. हम इसे सशक्त करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं. यह प्रोजेक्ट बंगाल और सिक्किम की कनेक्टिविटी, ट्रेड और पर्यटन को बहुत बल देगा. TMC केंद्र सरकार की हर परियोजना में रुकावटें लगाती है. भाजपा ने चाय बागानों में अनेक सुविधाएं विकसित की हैं. टी-गार्डन के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर बहुत काम हुआ है. भाजपा बंगाल की हर बेटी में आत्मविश्वास देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि मोदी ने बंगाल को भ्रष्टाचार और घुसपैठ से मुक्त करने, सिस्टम और कानून पर भरोसा लौटाने की गारंटी दी है. बंगाल भाजपा ने ऐलान किया है कि TMC से जुड़े गुंडों द्वारा की गई राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए एक विशेष आयोग बनाया जाएगा.



