KBP Times

ईरान के मरहूम सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामनेई के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी को न्योता

Iran and India

Iran-India : ईरान के तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास उनकी कुर्सी और एक तस्वीर प्रदर्शित की गई थी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भेजा है। अयातुल्ला खामेनेई की 28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका के हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद 4 मार्च को उनका अंतिम संस्कार होना था लेकिन जंग की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब इसकी शुरुआत 4 जुलाई से होगी। उनके शव को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में दफन किया जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि तेहरान, कुम और मशहद में होने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में करीब 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं

ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की

ईरान के संसद अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका के साथ हुआ ‘इस्लामाबाद समझौता’ आखिरकार अमेरिका की हार बन चुका है। अजरबैजान में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि यह समझौता किसी दबाव या मजबूरी का नतीजा नहीं था, बल्कि हमने इसे अपनी शर्तों पर माना है। अजरबैजान में इस्लामिक देशों की संसदों की बैठक में शामिल गालीबाफ ने कहा कि इस समझौते ने साबित किया है कि बातचीत तभी सफल हो सकती है, जब दूसरा पक्ष अपनी शर्तें थोपने की कोशिश बंद करे और ईरान के अधिकारों को स्वीकार करे। गालिबाफ ने कहा कि यह डील किसी दबाव या मजबूरी का नतीजा नहीं था, बल्कि ईरान के प्रतिरोध और ताकत का परिणाम था।

ट्रंप बोले- पहली बार किसी राष्ट्रपति को इतनी इज्जत मिली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि कई दशकों में पहली बार ईरान अमेरिका और उसके राष्ट्रपति को इतनी इज्जत दे रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान इस समय कमजोर स्थिति में है और समझौते के लिए लगभग हर शर्त मानने को तैयार है।

ईरान बोला- अमेरिकी छूट के बाद विदेशी मुद्रा की सप्लाई बढ़ेगी

ईरान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती ने कहा है कि अमेरिका से हाल में मिली छूट और विदेशों में फंसी ईरानी संपत्तियों तक बेहतर पहुंच मिलने से देश में विदेशी मुद्रा बढ़ सकती है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सेंट्रल बैंक अब पिछले कुछ महीनों में जमा किए गए विदेशी मुद्रा भंडार का एक हिस्सा बाजार में जारी करेगा। हेम्मती ने कहा कि कंपनियों के लिए विदेशी मुद्रा की सप्लाई में बदलाव शनिवार से दिखना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 2 अरब डॉलर जारी किए जाएंगे। इससे जरूरी सामान, कच्चे माल और उत्पादन से जुड़ी चीजों के आयात पर खर्च कम हो सकता है, जिससे बाजार में कीमतों पर दबाव घटाने में मदद मिलेगी।

ईरान बोला- परमाणु जांच अंतिम समझौते के बाद ही होगी

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी को ईरान के परमाणु ठिकानों और परमाणु मटेरियल तक पहुंच तभी मिलेगी, जब अमेरिका के साथ अंतिम समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मुद्दा इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका सभी प्रतिबंधों को हटाते हैं या नहीं। स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत के दौरान किसी भी ईरानी अधिकारी ने डायरेक्टर-जनरल राफेल ग्रोसी से मुलाकात नहीं की, जबकि ग्रोसी ने बैठक की इच्छा जताई थी।

पाकिस्तान बोला- अगले हफ्ते फिर शुरू होगी अमेरिका-ईरान वार्ता

पाकिस्तान ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता अगले हफ्ते फिर शुरू होगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से कहा, “मेरा अनुमान है कि बातचीत अगले हफ्ते मंगलवार-30 जून से फिर शुरू होगी। हालांकि, सोमवार या बुधवार भी संभावित तारीखें हो सकती हैं।”

यह भी पढ़ें : पाक ने भारत के खिलाफ जंग का मंसूबा पाला, LoC पर किए 35 ड्रोन यूनिट तैनात

यह भी देखें: BJP सरकार अस्पतालों में मौत बांट रही है”, प्रसूताओं की मौत खाचरियावास ने सरकार को घेरा। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2