KBP Times

“वे अब मुहूर्त तय करेंगे? क्यों क्या ‘शहंशाह’ हैं…” अमित शाह पर पवन खेड़ा ने बोला हमला

Pawan Khera

Pawan Khera: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वे(अमित शाह) अब मुहूर्त तय करेंगे? क्यों? क्या वे ‘शहंशाह’ हैं? वे केवल अमित शाह हैं, शहंशाह नहीं हैं.. आप कौन होते हैं एजेंडा तय करने वाले या मुहूर्त निकालने वाले? हम पिछले 18 दिन से यहां संघर्ष कर रहे हैं. कि आप (अमित शाह) आइये, छात्रों पर जवाब दिजिए, चंदा चोरी पर जवाब दिजिए, आज कह रहे हैं कि मैं 3 बजे से बैठूंगा.

“इस तरह की बातों को करने का कोई फायदा नहीं”
वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा कि आखिरी दिन में इस तरह की बातों को करने का कोई फायदा नहीं है. अगर बयान देना है तो पहले से जब मांग की जा रही थी, तभी आप ये बात रख देने. जब सरकार चाहती थी कि चर्चा हो तो वे इस बात को(सदन के सामने) रख सकते थे. छात्रों के साथ जो हुआ, उसके साथ-साथ राम मंदिर के चंदा चोरी विषय पर चर्चा हो यही मांग थी लेकिन वे तैयार नहीं थे. यदि वे करना चाहते तो पहले से ही चर्चा हो सकती थी.

“जो गुब्बारा फट चुका है, वो लोगों को नजर ना आए”
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार और विशेष तौर पर गृह मंत्री, एक ऐसा भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि सदन के अंदर शिक्षा पर, जंतर-मंतर पर या छात्र आंदोलन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि जब पेपर लीक को लेकर बिल लाया गया था तो दो दिन विस्तार से चर्चा हुई थी. उस दो दिन की चर्चा में राहुल गांधी ने भाग लिया, विपक्ष ले भाग लिया, भाजपा के भी कई नेताओं ने भाग लिया. उस दो दिन की चर्चा में अमित शाह क्यों अनुपस्थित थे? वे बस आकर अपना बयान दें, क्योंकि केवल वे ही बता सकते हैं कि आंसू गैस दागने का, पैलेट गन चलाने का निर्देश किसने दिया? वे बहाना बनाना चाहते हैं ताकि वे सदन के अंदर ना आएं, ताकि राहुल गांधी के कहने के मुताबिक जो गुब्बारा फट चुका है, वो लोगों को नजर ना आए. केंद्रीय गृह मंत्री बयान नहीं देना चाहते हैं, वे बयान देने से कतराते हैं. उनका बयान बाकी है और वे उसी से कतरा रहे हैं. बहाना बनाकर सदन से वे भागने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: “वो बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं…” BJP पर भड़के अभिजीत दिपके, क्या बताई वजह?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2