KBP Times

“वो बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं…” BJP पर भड़के अभिजीत दिपके, क्या बताई वजह?

Abhijeet Dipke News

Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने आज(12 अगस्त) दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी. हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई हमें हॉल किराए पर नहीं दे रहा था. सब यही कह रहे थे कि ऊपर से दबाव है. बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था. हमारे पास इसकी रसीद भी है. लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं. उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने यहां CJP की मीटिंग होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है. हमें मीटिंग करने से रोका जा रहा है. यह सब BJP कर रही है.

“तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं”
अभिजीत दिपके ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग सभी को डरा-धमका रहे है कि कॉकरोच जनता पार्टी वालों को अगर कोई मीटिंग के लिए जगह देगा तो उनको उल्टा लगाया जाएगा. इस तरह का माहौल BJP वाले इस देश में फैला रहे हैं. उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं. अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं.

“बीजेपी कहीं ना कही इस देश के युवाओं से डर रही है”
वहीं पत्रकारों ने CJP फाउंडर से पूछा कि क्या आपका मीटिंग के लिए परमिशन मिल गई थी. इसपर दिपके ने कहा कि हाल में मीटिंग में इनडोर मीटिंग के लिए कौन सी अनुमति होती है? हॉल बुक करने के लिए कोई पुलिस परमिशन नहीं लेनी होती. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर आप कोई बैंकेट हॉल बुक करते हैं तो क्या पुलिस के पास जाते हैं? लास्ट मूवमेंट में बुकिंग को कैंसिल कर दिया हॉल बुकिंग की टिकट भी हमारे पास है. पूरे देश से वॉलंटियर यहां पर आए हैं, जिन्होंने हमारे प्रदर्शन चलाने में मदद की थी. लेकिन जिस तरह से डराया-धमकाया जा रहा है, उससे साफ पता चलता है कि बीजेपी कहीं ना कही इस देश के युवाओं से डर रही है और तभी वह ऐसे धमकियां दे रही है. वो चाहे कितनी भी धमकियां दे लें हम पीछे हटने वाले नहीं है.

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने ओम बिरला को लिखा लेटर, कहा- आप विपक्ष से सलाह-मशविरा करें…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2