Norway journalist Helle Lyng: नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार हेले लिंग (Helle Lyng) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है. उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं, जिससे प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है.
सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड होने का दावा
नॉर्वेजियन पत्रकार हेले लिंग ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिए गए. उन्होंने कहा कि सस्पेंशन से पहले वह पूरे दिन अपना इंस्टाग्राम एक्सेस नहीं कर पाई थीं. लिंग ने कथित सस्पेंशन नोटिस का स्क्रीनशॉट भी साझा किया और इसे प्रेस की आज़ादी से जुड़ा मुद्दा बताया. उन्होंने लिखा कि प्रेस की आजादी के लिए यह एक छोटा सा इनाम है, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया. यह अनुभव उनके लिए अप्रत्याशित था और उन्हें उम्मीद है कि उनके अकाउंट जल्द बहाल होंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारतीय यूजर्स के सवालों का जवाब देना चाहती थीं, लेकिन अब इसमें देरी होगी.
If you’re trying to reach me on Instagram or Facebook, I would like to let you know I have been suspended from both accounts. I have wanted to respond to as many Indians as possible, but my responses will now be delayed. I hope I will get my accounts back. @Meta
— Helle Lyng (@HelleLyngSvends) May 19, 2026
पीएम मोदी से सवाल और वायरल हुआ पल
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब नॉर्वे में आयोजित एक संयुक्त मीडिया बातचीत के दौरान हेले लिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करने की कोशिश की. जैसे ही प्रधानमंत्री कार्यक्रम से बाहर जा रहे थे, उन्होंने जोर से पूछा कि वह दुनिया के सबसे स्वतंत्र प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि प्रधानमंत्री ने उनकी बात सुनी या नहीं, लेकिन यह वीडियो और घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इसके बाद लिंग ने अपने बयान में कहा कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि पीएम उनके सवाल का जवाब देंगे.
भारत की प्रतिक्रिया और MEA का जवाब
विवाद बढ़ने के बाद नॉर्वे में भारतीय दूतावास की ओर से प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई. वहां भारत की विदेश नीति, मानवाधिकार रिकॉर्ड और लोकतांत्रिक ढांचे से जुड़े सवाल उठाए गए. इस पर विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (वेस्ट) सिबी जॉर्ज ने भारत के ऐतिहासिक योगदान, योग, शतरंज और कोविड वैक्सीन आउटरीच का उल्लेख करते हुए जवाब दिया. उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.
Throughout all day I have struggled to log onto my Instagram account. Now I have been suspended. It is a small prize to pay for press freedom, but I’ve never experienced it before. pic.twitter.com/XCitS65Rlg
— Helle Lyng (@HelleLyngSvends) May 19, 2026
सोशल मीडिया पर विवाद और फॉलोअर्स में उछाल
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने हेले लिंग पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें लेकर विवादित टिप्पणियां कीं, जबकि उन्होंने खुद को केवल पत्रकार बताया और विदेशी एजेंट होने के आरोपों का खंडन किया. इसी बीच उनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कुछ ही दिनों में कुछ सौ से बढ़कर 45,000 से अधिक हो गई.



