KBP Times

नोएडा हिंसा पर सियासत तेज, अखिलेश ने बताया अन्याय की चरम सीमा, चंद्रशेखर बोले-मजबूरी में सड़कों पर…

Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है. नोएडा के अलग-अलग इलाकों में आक्रोशित कर्मचारियों ने 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ की है. जिसको लेकर अब प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अमेठी में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा की सरकार में अन्याय की चरम सीमा है. अन्याय हर तरह का हो रहा है. अन्याय आर्थिक रूप से हो रहा है. अन्याय महंगाई बढ़ाकर हो रहा है. अन्याय बेरोजगारी बढ़ाकर हो रहा है. आज जो नोएडा में देखने को मिला है, बड़े पैमाने पर मजदूर अपनी मांग करते रहे हैं. पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की है. सरकार की कमी ये है कि जब मजदूर अपनी मांग को लेकर आए हैं तो सरकार ने सुनवाई क्यों नहीं की.

“सरकार किसी की बात सुनना नहीं चाहती”
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि अन्य प्रदेशों में भी जब मजदूरों का वेतन बढ़ गया तो सरकार ने उत्तर प्रदेश में राहत क्यों नहीं दी? सरकार ने बातचीत का रास्ता क्यों नहीं निकाला. एक तरफ तो सरकार निवेश की बात कर रही है. वहीं मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है निवेश अगर आएगा और मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे. ये पूरी जिम्मेदारी सरकार की है. सरकार किसी की बात सुनना नहीं चाहती. सरकार लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती, एकतंत्र पर विश्वास करती है. संविधान पर भरोसा नहीं करती, अपने मन विधान पर भरोसा करती है.

यह भी पढ़ें: “सबकी चार-चार शादियां बंद हो जाएगी…” पश्चिम बंगाल में ममता सरकार पर अमित शाह का निशाना

“वो मजबूरी में सड़कों पर आता है”
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद (Chandra Shekhar Aazad) ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि श्रमिक जो अपना घर चलाने के लिए मेहनत कर रहा है वो मजबूरी में सड़कों पर आता है उसके पास इतना समय नहीं की वो बेमतलब सड़कों पर आ जाए. किस तरह की परिस्थितियां रही, उनके घरों के क्या हालात हैं, इन सब चीजों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री को उनकी मांग माननी चाहिए और उनके दुख तकलीफों को दूर करना चाहिए.

“अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहिए”
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहें. मैं सभी उद्यमियों से कहना चाहूंगा कि श्रमिकों-कार्मिको के साथ सीधे संवाद करें. उद्यमी को सुरक्षा देगी. हर श्रमिक को संरक्षण देगी. उचित मानदेय मिलेगा. पिछले साल ही कॉर्पोरेशन बना दिया है. इस महीने से उसकी सिफारिश लागू हो रही है. इसलिए औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2