KBP Times

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव का इस्तीफा, TMC भी छोड़ी

Sushmita Dev Resign

Sushmita Dev Resign: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लगातार गंभीर झटके लग रहे हैं. TMC के करीब 58 विधायक और 20 से ज्यादा लोकसभा सांसद बगावत कर अलग गुट बनाने का दावा कर चुके हैं. इसी बीच TMC राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव के इस्तीफे की भी खबर सामने आई है. उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देते हुए टीएमएसी भी छोड़ दी है. इसके साथ ही उनकी एक फोटो भी सामने आई है जिसमें वो असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ बैठी नजर आ रही है. जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकती है. इतना ही नहीं बीजेपी उन्हें असम से राज्यसभा भी भेज
सकती है.

कांग्रेस के दिग्गज नेता की बेटी हैं सुष्मिता देव
बता दें कि सुष्मिता पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष देव की बेटी हैं. वे असम के सिलचर की रहने वाली है. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर सिलचर से सांसद चुनी गई थी. इसके अलावा कांग्रेस ने उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था. साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ममता बनर्जी की टीएमसी ज्वाइन की थी. एक महीने बाद ही ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था. वे संसद की कई प्रमुख समितियों में भी शामिल थीं और महिलाओं के मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखती थी.

शुखेंदु शेखर रॉय भी राज्यसभा से दे चुके इस्तीफा
सुष्मिता देव से पहले शुखेंदु शेखर रॉय भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं. उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था. विधानसभा चुनाव में TMC की हार पर उन्होंने कहा कि आरजी कर के मुद्दे और कई अन्य मुद्दों की वजह से जनता के दिल में गुस्सा था.

लगातार बिखरी रही है TMC
बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी लगातार बिखर रही है. पहले TMC के करीब 58 विधायक बागी हो चुके हैं. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रितब्रता बनर्जी को बनवाया है. वहीं टीएमसी के करीब 20 लोकसभा सांसदों का एक अलग गुट बन गया है. टीएमसी के राज्यसभा में 13 सांसद थे, जिसमें से दो सांसद इस्तीफा दे चुके हैं, अब टीएमसी के पास सिर्फ 11 सांसद बचे हैं.

यह भी पढ़ें: PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल में 12 बड़े वादे किए पूरे, एजेंडे में 3 और मुद्दे शामिल

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2