Lord Jagannath RathYatra : देश के प्रमुख राज्यों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बडी धूमधाम और लाखों श्रद्वालूओं के साथ निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में रथयात्रा में भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार 120 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दावा है कि भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को दम घुटने की समस्या हुई। इससे पहले शाम 5.05 बजे जगन्नाथ रथयात्रा मुख्य मंदिर से शुरू हुई। इस वक्त तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यात्रा रूट पर 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। अहमदाबाद और पुरी में इस समय भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में संदेशों वाली झांकियां भी शामिल हैं। वहीं अहमदाबाद में पिछले साल की घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार हाथियों को पैर में जंजीरों से बांधकर लाया गया और खड़िया पोल पर आते ही लोगों को सड़क से हटा दिया गया। पिछले साल रथ यात्रा के दौरान 3 हाथी बेकाबू हो गए थे।
राजस्थान: उदयपुर में रथयात्रा , पहली बार 375 साल पुराना लकड़ी का रथ भी शामिल
उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं पूरी आस्था और उत्साह के साथ निकाली जा रही हैं। इस्कॉन मंदिर की यात्रा में पहली बार तीनों भगवान अलग-अलग रथों पर सवार हुए हैं। भगवान बलदेव ‘तालध्वज’ पर, देवी सुभद्रा ‘दर्पदलन’ पर और भगवान जगन्नाथ सबसे बड़े 35 फीट ऊंचे ‘नंदीघोष’ रथ पर विराजमान हैं। भगवान के लिए बंगाल के कारीगरों ने जापान से मंगाए गए विशेष धागों और मोतियों से करीब ढाई लाख रुपए की दिव्य पोशाक तैयार की है।
गृहमंत्री और सीएम हुए शामिल
अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। यह रथयात्रा सुबह 7 बजे निकली। सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई कर यात्रा को रवाना किया। रथयात्रा में लाखो श्रद्वालू शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कडे प्रबंध किए हैं। वहीं ओडिशा के पुरी में पहंडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथों पर विराजमान किया जा रहा है। गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथों के आगे सड़क की सफाई कर रहे हैं। शाम 4 बजे श्रद्धालु 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर तक रथ खींचेंगे।
अहमदाबाद के पंचकुवा से दो एंबुलेंस को निकाला गया
पंकोर नाका से कालूपुर की ओर जाते समय दो एम्बुलेंस रथयात्रा में फंसी हुई थीं। पंचकुवा में सड़क से लोगों को हटाकर दोनों एंबुलेंस को निकाला गया। एंबुलेंस के अंदर सीपीआर दिया जा रहा था।
अब तक 38 से ज्यादा ट्रकों में झांकियां निकलीं
अहमदाबाद में रथयात्रा में अलग-अलग संदेश देने वाली झांकियां निकाली गईं। इनमें ईरान-अमेरिका युद्ध रोकने की अपील, भारतीय क्रिकेट टीम, पीएम मोदी के गुजरात दिखाते फोटो, नगर निगम का साफ-सफाई का मैसेज देने वाला ट्रक शामिल रहा।
ओडिसी डांसर बोलीं- महाप्रभु बाहर आएंगे तो बारिश रुक जाएगी
पुरी में रथयात्रा की शुरुआत में ओडिसी डांस करने वाली कलाकार ने कहा- मैं हर साल भगवान जगन्नाथ के सामने ओडिसी नृत्य करती हूं। ओडिसी भगवान का फेवरेट डांस माना जाता है, इसलिए हर बार मुझे यहां प्रस्तुति देने का सौभाग्य मिलता है। मुझे विश्वास है कि आज जब महाप्रभु भक्तों को दर्शन देने बाहर आएंगे, तब बारिश भी थम जाएगी।
यह भी पढ़ें : ‘श्री कृष्ण मुस्लिम थे, नमाज पढ़ते थे’, मौलाना के बयान पर बवाल, धर्मगुरु बोले- जीभ काटकर लाने वाले को 10 लाख देंगे…
यह भी देखें: जयपुर के शास्त्री नगर पेंटर कॉलोनी चौराहा बना कचरे का अड्डा, गंदगी, जाम और नशे से लोग परेशान



