KBP Times

“मैं जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा बहुत बूढ़ी है…” क्यों बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया?

Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को ₹7.9 करोड़ की लागत से निर्मित एकीकृत तहसील भवन का लोकार्पण किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह भवन जनता की सेवा का मंदिर है, जहां हर नागरिक की समस्या का समाधान संकट मोचन के रूप में होगा. वहीं उन्होंने कहा कि मैं अपनी कार में एयर कंडीशनिंग इस्तेमाल नहीं करता, न ही मैं एयर-कंडीशन्ड माहौल में बैठता हूं. जब लोग मुझसे पूछते हैं, तो मई और जून की 51 डिग्री गर्मी में भी, मैं कहता हूं, ‘यह चंबल की खाल है और मैं आपको एक और बात बताता हूं. मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा बहुत बूढ़ी है. अपनी जेब में एक प्याज रखो. तुम्हें कुछ नहीं होगा और आज के समय में, हर कोई डिब्बे लेकर घूम रहा है. संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहे हैं. ये पुरानी बातें हैं और जैसे-जैसे आयुर्वेद आगे बढ़ रहा है, हमें इन बातों को नहीं भूलना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब जून के महीने में 51 डिग्री सेल्सियस तापमान हो तब सिर के ऊपर पट्टा लगाओ और पॉकेट में ब्याज डालो. उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार सदैव जनता और जमीन के साथ जुड़ा हुआ है. यही हमारा रिश्ता है.

“शिवपुरी के समग्र विकास को नई गति दी है”
वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा कि आज का दिन शिवपुरी के विकास और हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित एक ऐतिहासिक दिन रहा. लगभग ₹80 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर अपार संतोष और प्रसन्नता की अनुभूति हुई. लगभग ₹42.5 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक अवसंरचना, डिजिटल कक्षाओं और उत्कृष्ट शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित सीएम e सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया जो हमारी नई पीढ़ी के सपनों को साकार करने का सशक्त केंद्र बनेगा. साथ ही शहर के 39 वार्डों में सड़क निर्माण कार्य, आवास योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को आवंटन एवं स्वीकृति पत्र वितरण, वेस्ट रेमेडिएशन प्लांट, कायाकल्प योजना अंतर्गत सड़कों तथा पोहरी बस स्टैंड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे कार्यों के माध्यम से शिवपुरी के समग्र विकास को नई गति दी है.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल और उनके वकील जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में नहीं होंगे पेश, ‘सत्याग्रह’ का ऐलान

प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ दिशा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक की शुरुआत शिवपुरी में आयोजित देश के सबसे बड़े चिकित्सा शिविर के सफल समापन पर सभी को बधाई देते हुए की, जिसने सेवा और समर्पण का एक नया मानक स्थापित किया है. बैठक के दौरान जिले के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. जिला अस्पताल में रिक्त पदों की पूर्ति और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चांदपाठा की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सीवेज मैनेजमेंट प्लांट्स की प्रगति को तेज करने तथा सिंचाई एवं जल संसाधन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2